Logo
Electric Scooter: Peugeot Kisbee इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में बना है, जो हाई स्पीड स्कूटर नहीं होगा। इसके पेरिस मोटर शो, 2024 में पहली बार प्रदर्शित होने की उम्मीद है।

Electric Scooter: प्यूजो किस्बी इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह ई-स्कूटर पूरी तरह से मेड इन इंडिया है। जो कि महिंद्रा के ईवी प्लांट में तैयार हो रहा है। कंपनी इसे अक्टूबर 2024 में पेरिस मोटर शो में लॉन्च कर सकती है। यह स्कूटर किसी भी भारतीय ई-स्कूटर को टक्कर नहीं देगा।

हाई स्पीड स्कूटर नहीं होगा प्यूजो किस्बी 
Peugeot Kisbee इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में बना है, जो हाई स्पीड स्कूटर नहीं होगा। इसके पेरिस मोटर शो, 2024 में पहली बार प्रदर्शित होने की उम्मीद है। यह पहली बार नहीं है जब Peugeot के स्कूटर भारत में नजर आए गए हैं। हाल ही में Peugeot Kisbee स्कूटर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट स्पॉट हुआ है। यह पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिक्री पर है। 

Peugeot Kisbee स्कूटर में क्या है खास?

  • इस इलेक्ट्रिक किस्बी में एक हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है, जिसके स्पेक्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद कर सकते हैं कि इसका प्रदर्शन ICE Kisbee के करीब होगा जो 3.53PS बनाता है और इसकी टॉप-स्पीड 45 किमी प्रति घंटा है। बैटरी सीट के नीचे लगाई गई है, और सीट के नीचे बूट स्पेस नहीं मिलेगा। 
  • ई-स्कूटर में टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन शॉक्स हैं, जो 12 इंच के पहियों को सस्पेंड करते हैं। ब्रेकिंग को आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जो संभवतः ICE Kisbee की तरह क्रमशः 130 मिमी और 110 मिमी होगा। इसमें सिंगल-चैनल एबीएस भी होगा। 

प्यूजो किस्बी में क्या मिलेंगे फीचर्स?
ई-स्कूटर की ताजा तस्वीरों से पता चलता है कि यह यूरोपीय स्टाइल में है, जिसे ICE Kisbee से थोड़ा बदला गया है। इसमें साइड पैनल पर शॉर्प रेखाएं, एक भारी-भरकम दिखने वाला हैंडलबार काउल और एक बड़ी सीट है। मोनोक्रोम इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एक प्यूज़ो लोगो है, जिसमें संभवतः कोई स्मार्टफोन कनेक्टिविटी नहीं होगी। डिस्प्ले के नीचे एक टेल-टेल इंडिकेटर बार है। सीट ICE Kisbee जैसी है। ई-किस्बी में मौजूदा आईसीई वेरिएंट में हैलोजन की तुलना में एलईडी लाइट्स होंगी।

ई-स्कूटर जल्द ही भारत में होगा लॉन्च 
Peugeot e-Kisbee के अक्टूबर 2024 में पेरिस मोटर शो में डेब्यू करने की उम्मीद है। महिंद्रा एंड महिंद्रा, Peugeot Motocycles की सह-मालिक है और इस ई-स्कूटर का निर्माण पुणे के बाहर महिंद्रा के EV टू व्हीलर प्लांट में होगा। यह ई-स्कूटर जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

(मंजू कुमारी) 
 

5379487