Ranthambore Edition: रेंज रोवर ने नया SV रणथंभौर एडिशन भारत में लॉन्च किया है। जो देश में उपलब्ध लॉन्ग-व्हीलबेस रेंज रोवर पर बेस्ड है और इसे कंपनी के bespoke SV डिवीजन द्वारा खास तौर पर भारत के लिए कस्टमाइज़ किया गया है। रणथंभौर एडिशन को भारत के लिए बनाई गई पहली लिमिटेड एडिशन गाड़ी बताया जा रहा है। रेंज रोवर ने इसकी प्राइस 4.98 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम, इंडिया) रखी है। 

Range Rover SV Ranthambore Edition

Range Rover SV Ranthambore Edition में क्या है खास?
1) डिज़ाइन: इसमें अनूठे बाहरी और आंतरिक डिजाइन एलिमेंट्स हैं। बाहरी हिस्से पर एक कस्टम ब्लैक फिनिश दी गई है, जिसमें लाल रंग की झलक और बाघ की धारियों से प्रेरित कांस्य और एंथ्रेसाइट एक्सेंट्स लगे हैं, जो ग्रिल, टेलगेट और 23-इंच डार्क अलॉय व्हील्स पर दिए गए हैं।


2) इंटीरियर: केबिन में चार सीटें हैं, जो Caraway और Perlino सेमी-एनिलाइन लेदर के साथ कस्टमाइज्ड की गई हैं। सीटों पर बाघ की रीढ़ की हड्डी से प्रेरित कढ़ाई की गई है। साथ ही, इसमें कस्टम कुशन, क्रोम हाइलाइट्स, लाइट वेंज वुड वीनियर्स और सफेद सिरेमिक डायल्स भी लगाए गए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड रेंज रोवर SV से अलग बनाते हैं।


3) परफॉर्मेंस: रणथंभौर एडिशन 400hp की पावर और 550Nm का टॉर्क जनरेट करने वाले 3.0-लीटर 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन से लैस है। यही इंजन रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी वेरिएंट में भी मिलता है, जिसकी कीमत 2.6 करोड़ रुपए है।

Range Rover SV Ranthambore Edition

बिक्री से मिली आय का हिस्सा दान करेगी कंपनी

  • हर गाड़ी पर एक bespoke डोर सिल प्लेट होगी, जिस पर लिखा होगा कि यह कौन-सी यूनिट है (जैसे 1 में से 12)। यह लिमिटेड एडिशन मॉडल सिर्फ 12 यूनिट्स में उपलब्ध होगा।
  • ब्रांड ने यह भी कहा है कि रणथंभौर एडिशन की बिक्री से मिली आय का एक हिस्सा वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट ऑफ इंडिया को दान किया जाएगा।

(मंजू कुमारी)