Logo
Tata Ace EV 1000 Electric cargo vehicle Launch In India: टाटा मोटर्स ने भारत में ऐस ईवी 1000 कार्गो वाहन को लॉन्च किया है। कंपनी दावा करती है कि यह सिंगल चार्ज पर 161KM की रेंज प्रदान करने में सक्षम है।

Tata Ace EV 1000 Electric cargo vehicle Launch In India: टाटा मोटर्स ने भारत में Ace EV 1000 इलेक्ट्रिक कार्गो वाहन को लॉन्च किया है। यह एक मिनी ट्रक जैसी वाहन है, जिसे कमर्शियल यूज के लिए बनाया गया है। यह एक अच्छी पेलोड कैपेसिटी और एक बार चार्ज करने पर 161 किमी की रेंज प्रदान करता है। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Tata Ace EV 1000 की खासियतें
टाटा ऐस ईवी 1000 में 21.3 kWh की बैटरी है, जिसे 27kW इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। टाटा का कहना है कि ऐस ईवी 1000 को टाटा के ग्राहकों के इनपुट के साथ विकसित किया गया था और यह लॉजिस्टिक्स उद्योग के एफएमसीजी, पेय पदार्थ, एलपीजी, डेयरी और पेंट/स्नेहक क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करेगा।

ऐस ईवी 1000 में अन्य सुविधाओं के अलावा फ्लीट एज, टेलीमैटिक्स और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम हैं। यह मॉडल पूरे भारत में टाटा की कमर्शियल व्हीकल डीलरशिप के माध्यम से विशेष रूप से उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त, इसे देश में 150 टाटा इलेक्ट्रिक वाहन सहायता केंद्रों द्वारा भी उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Tata Punch से लेकर WagonR तक, जानें अप्रैल 2024 के टॉप बेस्टसेलर कारों की लिस्ट

टाटा ऐस ईवी 1000 एवोजेन पावरट्रेन द्वारा संचालित है जो पांच साल के व्यापक रखरखाव पैकेज, सात साल की बैटरी वारंटी और 5 साल की व्यापक बैटरी कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। यह वाहन 130Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। टाटा ऐस ईवी 1000 को अधिक परिचालन के लिए तेजी से चार्ज किया जा सकता है। यह फुल लोड होने के बाद भी चढ़ानों पर आसानी चढ़ जाता है।

यह भी पढ़ेंः जल्द लॉन्च हो सकता है Bajaj Chetak का नया मॉडल, कीमत होगी कम, जानें डिटेल्स ​​​​​​​

इस इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर कार्गो व्हीकल की रेंज 161KM है, जबकि टॉप स्पीड 60kmph है। कंपनी दावा करती है कि यह इलेक्ट्रिक व्हीकल 7 घंटे में 10 फीसदी से 100 फीसदी चार्ज हो जाती है। इसकी 1 टन की पेलोड कैपिसिटी है और इसे IP रेटिंग 67 मिला है।

Tata Ace EV 1000 की कीमत
ऐस ईवी 1000 बाजार में पहले से मौजूद कई इलेक्ट्रिक कार्गो थ्री-व्हीलर्स को टक्कर देगा। फिलहाल चार-पहिया सेगमेंट में इसका कोई सीधा प्रतिस्पर्धी नहीं है। बजाज, यूलर, पियाजियो और अल्टिग्रीन उन निर्माताओं में से हैं जिनके पास पहले से ही कार्गो ईवी सेगमेंट में मॉडल हैं। Tata Ace EV 1000 ई-कार्गो वाहन की कीमत 9.22 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।

5379487