Car Waiting Period: आज बुक की टाटा की कोई कार, तो कितने दिन बाद मिलेगी डिलीवरी; जानिए सभी का वेटिंग पीरियड

पिछले कुछ महीनो में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। मार्च 2024 में टाटा की पंच देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही थी। वहीं, टॉप सेलिंग लिस्ट में उसकी नेक्सन का भी नाम शामिल है।;

By :  Desk
Update:2024-04-18 14:03 IST
Tata Cars Tiago, Punch, Nexon, Safari Waiting Period 2024 AprilTata Cars Tiago, Punch, Nexon, Safari Waiting Period 2024 April
  • whatsapp icon

(मंजू कुमारी)
पिछले कुछ महीनो में टाटा मोटर्स की कारों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। मार्च 2024 में टाटा की पंच देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही थी। वहीं, टॉप सेलिंग लिस्ट में उसकी नेक्सन का भी नाम शामिल है। इन कारों की इसी डिमांड के चलते वेटिंग पीरियड भी हाई होता जा रहा है। अप्रैल में टाटा की कारों पर 12 सप्ताह तक वेटिंग पीरियड पहुंच चुका है। खासकर नेक्सन और अल्ट्रोज की डिलीवरी के लिए ग्राहकों को लंबा इंतजार करना होगा। हम यहां पर टाटा मोटर्स के सभी मॉडल की कारों पर चल रहे वेटिंग पीरियड के बारे में बता रहे हैं।

Tata Cars Tiago, Punch, Nexon, Safari Waiting Period 2024 April

टियागो, टिगोर, सफारी और हैरियर पर वेटिंग
टाटा की टियागो हैचबैक के सभी वैरिएंट पर इस महीने 4 से 6 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं, टियागो NRG की भी सभी वैरिएंट पर 6 से 8 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। कंपनी की टिगोर सेडान के सभी वैरिएंट पर 4 से 6 सप्ताह का वेटिंग पीरियड चल रहा है। कंपनी की लग्जरी SUV सफारी और हैरियर के सभी वैरिएंट पर 6 से 8 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

टाटा अल्ट्रोज पर वेटिंग पीरियड
टाटा का प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज की नॉर्मल पेट्रोल MT वैरिएंट पर 4 से 6 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसी तरह इसके नॉर्मल पेट्रोल DCT वैरिएंट पर 8 से 10 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। CNG वैरिएंट पर 4 से 6 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसके डीजल MT वैरिएंट पर 6 से 8 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं, टर्बो पेट्रोल MT पर 8 से 10 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

टाटा पंच पर वेटिंग पीरियड
अब बात करें टाटा की मोस्ट सेलिंग SUV पंच की तो इसके पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन वैरिएंट पर 4 से 6 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। पंच के पेट्रोल ऑटोमैटिक वैरिएंट पर 4 से 6 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं, पंच CNG वैरिएंट पर 6 से 8 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

टाटा नेक्सन पर वेटिंग पीरियड
टाटा नेक्सन के पेट्रोल MT वैरिएंट पर 3 से 4 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। इसके पेट्रोल AMT वैरिएंट पर 6 से 8 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। पेट्रोल DCT वैरिएंट पर 10 से 12 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। डीजल MT वैरिएंट पर 4 से 6 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है। डीजल AMT वैरिएंट पर 6 से 8 सप्ताह तक का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

Similar News