Tata Curvv ev फुल चार्ज में कितना चलती है, कंपनी के दावे की खुली पोल
Tata Curvv EV real-world range: टाटा कर्व EV की रियल वर्ल्ड रेंज का टेस्टिंग किया। इस टेस्ट के दौरान SUV फुल चार्ज में 585 किलोमीटर की जगह सिर्फ 389 किलोमीटर की ही दूरी तय कर सकी।;

Tata Curvv ev range reality: हाल ही में भारत में हुई टाटा कर्व EV की रेंज को लेकर काफी चर्चा हो रही है। लॉन्च के दौरान कंपनी ने दावा किया था कि Tata Curvv ev का 45 kWh बैटरी पैक वाले मॉडल की रेंज 502 किलोमीटर है, जबकि 55 kWh बैटरी पैक से 585 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकेगी। हालांकि, हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने कंपनी के इन दावों की पोल खोल दी है।
रियल वर्ल्ड रेंज टेस्टिंग (Tata Curvv ev range reality)
gaadiwaadi ने 55 kWh बैटरी पैक वाले टाटा कर्व EV की रियल वर्ल्ड रेंज का टेस्टिंग किया। इस टेस्ट के दौरान SUV को फुल चार्ज करके हाईवे पर चलाया गया, जिसमें 2 लोग सवार थे और बूट स्पेस में थोड़ा सा सामान रखा गया था। औसतन 85 किमी/घंटा की रफ्तार से चलाए गए इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज केवल 389 किलोमीटर रही, जो कि कंपनी के दावे (585 किलोमीटर) से काफी कम है। यह टेस्ट पूरी तरह से रियल वर्ल्ड कंडीशन में किया गया था, जहां पर ड्राइविंग के दौरान AC भी चालू किया गया।
Tata Curvv ev का एक्सटीरियर
टाटा कर्व EV में एक बेहद आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन है। इसकी फ्रंट फेशिया स्लीक LED हेडलैम्प और LED DRLs के साथ आती है। जबकि, पीछे की तरफ वेलकम और गुडबाय एनिमेशन के साथ कनेक्टेड टेल लैंप दिए गए हैं। इसमें 18-इंच के एलॉय व्हील्स, फ्लश डोर हैंडल और व्हील आर्च पर पियानो ब्लैक एलिमेंट्स जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जो इसे एक स्पोर्टी लुक देते हैं।
इंटीरियर और कनेक्टिविटी फीचर्स
इस SUV का इंटीरियर भी काफी शानदार है। इसमें डुअल टोन डैशबोर्ड, मूड लाइटिंग के साथ वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ और 12.3 इंच की फ्लोटिंग सिनेमैटिक टचस्क्रीन मिलती है। इसके अलावा, इसमें 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट भी है।
टाटा की इस धांसू इलेक्ट्रिक कार में 6 तरह से एडजस्ट होने वाली वेंटिलेटेड सीटें और रियर सीट रिक्लाइनिंग फंक्शन की सुविधा है। साथ ही, इसमें तीन ड्राइव मोड्स – ईको, सिटी और स्पोर्ट मिलते हैं।
अन्य खासियतों में आपको टाटा कर्व ईवी में आर्केड. EV ऐप सूट, V2V चार्जिंग और V2L टेक्नोलॉजी, मल्टी-डायल फुल व्यू नेविगेशन और एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS) जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Tata Curvv ev: सेफ्टी फीचर्स
टाटा कर्व EV सेफ्टी के मामले में भी बेस्ट है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार में कुल 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, और हिल एसेंट व डिसेंट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा, SUV में एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे कई ADAS फीचर्स भी मिलते हैं।
Tata Curvv ev: भारत में कीमत
टाटा कर्व EV को 5 ट्रिम्स के 7 वैरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसकी इंट्रोडक्ट्री कीमत ₹17.49 लाख से शुरू होती है और 21.99 लाख रुपए तक जाती है। ये कीमतें एक्स शोरूम हैं।