Tata Curvv EV Waiting Period: टाटा मोटर्स ने कर्व EV कूप SUV की बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 17.49 लाख से 21.99 लाख रुपए तक हैं। बुकिंग ओपन होते ही इसका वेटिंग पीरियड 8 वीक (56 दिन) तक पहुंच गया है। इसके 45kWh वैरिएंट का वेटिंग पीरियड 8 वीक और 55kWh वैरिएंट का 6 वीक हो गया है। इसके प्योर ग्रे और वर्चुअल सनराइज कलर वैरिएंट की डिमांड सबसे ज्यादा है। कंपनी ने कर्व का ICE मॉडल भी लॉन्च किया है, लेकिन इसकी कीमतें 2 सितंबर को अनाउंस की जाएंगी।

टाटा कर्व EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

कर्व EV को कुल 5 मोनोटोन शेड्स में पेश किया गया है। इनमें प्रिस्टीन व्हाइट, फ्लेम रेड, एम्पॉवर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे और वर्चुअल सनराइज शामिल हैं। इनमें से तीन शेड्स नेक्सन EV से लिए गए हैं, जिसमें प्योर ग्रे कर्व EV के लिए यूनिक है। कर्व EV के साथ कोई डुअल-टोन फिनिश नहीं दी गई है। इसे 5 ट्रिम लेवल स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड और एम्पावर्ड में लॉन्च किया है। इसमें 500 लीटर बूट स्पेस दिया है, जिसे 973 लीट तक बढ़ाया जा सकता है। फ्रंट ट्रंक में 35 लीटर स्पेस मिलते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है।

इसमें लेटेस्ट इंफोटेनमेंट और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल टोन डैशबोर्ड, मूड लाइटिंग के साथ वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, टच और टॉगल क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया है। इसमें हरमन द्वारा 12.3 इंच फ्लोटिंग सिनेमैटिक टचस्क्रीन और 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट भी है। सीटिंग के मामले में कर्व EV में 6 तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर और को-ड्राइवर सीटों के साथ वेंटिलेटेड सीटें हैं। इसमें 2 पोजीशन वाली रियर सीट रिक्लाइनिंग फंक्शन भी है।

इसमें ईको, सिटी और स्पोर्ट के ड्राइव मोड दिए हैं। इसके कुछ फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स में आर्केड.EV ऐप सूट, V2V चार्जिंग और V2L टेक्नोलॉजी, मल्टी-डायल फुल व्यू नेविगेशन और एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS) शामिल हैं। ये अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा ADAS फीचर्स से लैस है। सुरक्षा के लिए कुल 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, i-VBAC के साथ ESP, ड्राइवर डोज-ऑफ अलर्ट के साथ एडवांस्ड ESP, हिल एसेंट और डिसेंट कंट्रोल दिए हैं। इसमें एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS), फ्रंट पार्किंग सेंसर और फ्रंट फॉग लैंप भी मिलेंगे।

(मंजू कुमारी)