Tata Curvv Pulls Boeing 737: टाटा मोटर्स की नई एसयूवी Tata Curvv ने अपनी दमदार ताकत का प्रदर्शन करते हुए 48,000 किलोग्राम वजनी Boeing 737 विमान को खींचकर नया रिकॉर्ड बनाया है। महज 1,530 किलोग्राम वजन वाली इस SUV ने इस ऐतिहासिक कारनामे को अंजाम दिया, जिससे इसकी मजबूती और पावर का अंदाजा लगाया जा सकता है।
Tata Curvv की ताकत का रहस्य
टाटा कर्व की इस उपलब्धि के पीछे इसका एडवांस एटलस प्लेटफॉर्म और दमदार 1.2-लीटर GDI इंजन है, जो जबरदस्त टॉर्क और हाई परफॉर्मेंस देने में सक्षम है। इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है, जिससे ड्राइविंग का अनुभव बेहद सहज और दमदार हो जाता है।
टाटा कर्व के फीचर्स और कीमत
Tata Curvv को पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में पेश किया गया है। इसमें एलईडी हेडलैम्प्स, अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, और सुरक्षा के लिए एयरबैग्स, ABS और EBD जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें...4 महीने से नंबर-1 पोजीशन पर रहने वाली इस कार का नया माइलस्टोन, 15000 प्रोडक्शन पार
इस एसयूवी के पेट्रोल-डीजल मॉडल की प्राइस ₹10 लाख से ₹19 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि इलेक्ट्रिक वेरिएंट ₹17.49 लाख से ₹21.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) में मिल रहा है। Tata Curvv का यह कारनामा साबित करता है कि यह न सिर्फ स्टाइलिश है, बल्कि दमदार परफॉर्मेंस और मजबूती में भी किसी से कम नहीं है।
ये भी पढ़ें...अप्रैल से भारत में शुरू होगी टेस्ला कार की सेल्स, 21 लाख रुपए से कम हो सकती है कीमत
(मंजू कुमारी)