Tata Motors: सामने आई टाटा हैरियर EV लॉन्चिंग की तारीख, जानें इसमें क्या मिलेंगे फीचर्स?

Tata harrier ev
X
Tata harrier ev
Tata Motors: आपके नजदीकी टाटा शोरूम में पहुंचने पर टाटा हैरियर ईवी, महिंद्रा XUV.e8 को टक्कर देगी। कीमतें 30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से ऊपर शुरू होने की उम्मीद है।

Tata Motors: टाटा मोटर्स मौजूदा वित्त वर्ष में दो नई ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) लॉन्च करेगी। यानी दोनों ईवी 31 मार्च, 2025 से पहले भारतीय बाजार में धूम मचाने के लिए आ जाएंगी। पहले ही इस बात का खुलासा हो चुका है कि टाटा कर्व ईवी इस त्योहारी सीज़न में आएगी। अब कंपनी ने पुष्टि की है कि उसकी प्रमुख इलेक्ट्रिक एसयूवी हैरियर ईवी भी इसी फाइनेंशियल ईयर में लॉन्च होगी। बता दें कि टाटा हैरियर EV में पंच EV के Acti.EV आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 500km तक की रेंज और 60kWh बैटरी मिलने की उम्मीद है।

इलेक्ट्रिक पावरट्रेन में बड़े बदलाव शामिल
आगामी कर्व ईवी और ऑन-सेल पंच ईवी के जैसे हैरियर ईवी ब्रांड के acti.ev आर्किटेक्चर मिलेगा। जबकि इसे इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के लिए बड़े पैमाने पर रीडिजाइन किया गया है। उम्मीद है कि हैरियर ईवी में एक सपाट फर्श होगा। टाटा ने इसमें वाहन-से-लोड (V2L) और वाहन-से-वाहन (V2V) चार्जिंग क्षमता का दावा किया है।

टाटा हैरियर ईवी में कितनी मिलेगी रेंज?
हैरियर ईवी की बैटरी कैपेसिटी या रेंज के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें 60kWh बैटरी पैक होगा। जो एक बार चार्ज करने पर करीब 500 किमी रेंज देता है। एसयूवी हर एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर को स्पोर्ट करेगी, जो इसे एक ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप देगी।

जानिए हैरियर ईवी के बारे में अन्य डिटेल
ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस हुआ इस एसयूवी का कॉन्सेप्ट एक क्लोज-टू-प्रोडक्शन मॉडल था। जिसमें बंद ग्रिल, नए फ्रंट और रियर बम्पर से लेकर कूप-जैसी रूफ मिल सकती है। टाटा की ईवी की मौजूदा रेंज के कुछ हाइलाइट्स के साथ-साथ ज्यादातर बिट्स को हैरियर और सफारी के साथ साझा किया जाएगा।

महिंद्रा XUV.e8 को टक्कर देगी टाटा हैरियर ईवी
हैरियर ईवी का महिंद्रा की XUV700-बेस्ड XUV.e8 के साथ सीधे तौर पर मुकाबला होने की संभावना है, जिसके साल के अंत से पहले सड़कों पर उतरने की उम्मीद है। हैरियर ईवी और महिंद्रा एक्सयूवी.ई8 की कीमतें 30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से ऊपर शुरू होने की उम्मीद है।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story