Harrier & Safari: टाटा की दोनों SUVs में अब नए कलर्स मिलेंगे, कंपनी ने ADAS सेफ्टी में भी किया अपडेट

टाटा मोटर्स ने हैरियर और सफारी को अपडेट किया है। अब इसमें नए कलर ऑप्शन के साथ नए ADAS फीचर्स को शामिल किया गया है।;

By :  Desk
Update:2024-11-14 17:54 IST
Tata Harrier and SafariTata Harrier and Safari
  • whatsapp icon

Tata Harrier and Safari Get New ADAS Features: टाटा मोटर्स ने हैरियर और सफारी को अपडेट किया है। अब इसमें नए कलर ऑप्शन के साथ नए ADAS फीचर्स को शामिल किया गया है। बता दें कि ये दोनों BNCAP में 5-स्टार रेटिंग वाली पहली कार भी हैं। इनमें 2.0-लीटर डीजल इंजन ही मिलता रहेगा, जो 170bhp का पावर जनरेट करता है। टाटा हैरियर की शुरुआत एक्स-शोरूम कीमत 14.99 लाख रुपए और टाटा सफारी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपए है।

टाटा हैरियर के कलर ऑप्शन
हैरियर के एडवेंचर और फियरलेस ट्रिम अब ऐश ग्रे कलर में उपलब्ध हैं, जो पहले केवल स्मार्ट और प्योर ट्रिम में उपलब्ध था। वहीं, सीवीड ग्रीन शेड, जो पहले सिर्फ एडवेंचर ट्रिम में उपलब्ध था, अब टॉप-एंड फियरलेस वैरिएंट में भी शामिल किया गया है।  लोअर ट्रिम, स्मार्ट और प्योर अब कोरल रेड और पेबल ग्रे पेंट कलर के साथ भी मिलेंगे, जो पहले हाई ट्रिम में ही मिलते थे। लूनर व्हाइट पेंट स्कीम अब पूरे हैरियर मॉडल लाइनअप में स्टैंडर्ड कर दी गई है। सनलिट येलो एक्सटीरियर शेड खास तौर से टॉप-एंड फियरलेस ट्रिम पर उपलब्ध है। एंट्री-लेवल स्मार्ट ट्रिम को छोड़कर, ओबेरॉन ब्लैक कलर अन्य तीन ट्रिम में भी मिलेगा।

टाटा सफारी के कलर ऑप्शन
टाटा सफारी के लिए स्मार्ट और प्योर ट्रिम को गैलेक्टिक सैफायर और स्टारडस्ट ऐश कलर मिलते हैं। हाई एडवेंचर और एक्म्प्लिश्ड ट्रिम अब लूनर स्लेट शेड में पेश किए गए हैं, जबकि सुपरनोवा कॉपर कलर टॉप-एंड एक्म्प्लिश्ड ट्रिम में पेश किया गया है। स्टेलर फ्रॉस्ट शेड सभी वैरिएंट में उपलब्ध है, जबकि कॉस्मिक गोल्ड शेड टॉप-एंड ट्रिम के लिए रहेगा।

नए ADAS फीचर्स भी किए अपडेट
टाटा हैरियर और सफारी SUVs के ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) सूट को लेन सेंटरिंग असिस्ट और लेन कीप असिस्ट जैसी फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है। अपडेटेड ADAS सूट एडवेंचर+ A, फियरलेस+ और एक्म्प्लिश्ड+ वैरिएंट पर उपलब्ध होगा। पिछले साल अक्टूबर में पेश किए गए हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट के ओनर अपने नजदीकी टाटा डीलरशिप पर बिना किसी खर्च के यह अपडेट हासिल कर सकते हैं।

(मंजू कुमारी)

Similar News