New Tiago & Tigor: टाटा मोटर्स ने एक इलेक्ट्रिक समेत 3 कारों को लॉन्च किया, शुरुआती कीमत 4.99 लाख रुपए

टाटा मोटर्स ने 2025 टियागो, टियागो ईवी और टिगोर को लॉन्च कर दिया है। टियागो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए, टियागो ईवी की 7.99 लाख रुपए है।;

By :  Desk
Update:2025-01-10 12:26 IST
2025 Tiago, Tiago.ev, and Tigor2025 Tiago, Tiago.ev, and Tigor
  • whatsapp icon

Tata Motors 2025 Tiago and Tigor: टाटा मोटर्स ने 2025 टियागो, टियागो ईवी और टिगोर को लॉन्च कर दिया है। टियागो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए, टियागो ईवी की 7.99 लाख रुपए और टिगोर की 5.99 लाख रुपए है। कंपनी ने 2025 टियागो को पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च किया है। वहीं, 2025 टिगोर को पेट्रोल और CNG में खरीद पाए हैं। सभी कारों में MT और AMT ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी ने टियागो, टियागो ईवी और टिगोर की बुकिंग भी शुरू कर दी है। 

2025 टाटा टियागो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इसमें फ्रंट ग्रिल के निचले हिस्से में नया पैटर्न पेश किया गया है। इसके सिल्हूट में चेंजेस नहीं किए गए हैं। एलॉय व्हील्स का डिजाइन वही है। LED हेडलाइट्स और DRLs को भी अपडेट किया गया है। इंटीरियर में नई कलर स्कीम है और मेलेंज फैब्रिक अपहोल्स्ट्री दी है। फीचर्स की बात करें तो इसके इसके बेस वैरिएंट से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाइट-एडजस्टेबल सीटें और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा। हाई-एंड वैरिएंट में 10.25-इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन और नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील होगा। इसमें मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.2-लीटर इनलाइन थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 82bhp का पावर और 114Nm टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ग्राहकों को इसमें CNG का ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें सेफ्टी के लिए डुअल-फ्रंट एयरबैग, ABS, EBD, TPMS और ESC मिलेंगे।

ये भी पढ़ें... पिछले साल भारतीयों का किन कारों पर लोगों ने अटका दिल, यहां देख लो पूरी लिस्ट

2025 टाटा टियागो EV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टियागो EV
में मौजूदा मॉडल की तुलना में बहुत कम बदलाव किए गए हैं। एक्सटीरियर में LED हेडलाइट्स और दरवाजों पर EV बैज लगा हुआ है। इंटीरियर में नई अपहोल्स्ट्री है, ड्राइवर डिस्प्ले अपडेट किया गया है। इसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया है। 2025 टियागो ईवी के फीचर्स की लिस्ट में अपडेटेड रियर कैमरा, नई 10.25-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, ऑटोमैटिक हेडलैंप और बहुत कुछ शामिल है। 2025 टियागो ईवी के पावरट्रेन में चेंजेस नहीं किए गए हैं। कंपनी ने इसका XZ वैरिएंट को बंद कर दिया है।  इसके XT LR वैरिएंट और XZ प्लस टेक लक्स LR वैरिएंट की कीमत को अपडेट किया है।

ये भी पढ़ें... कंपनी ने बताए इन्हें खरीदने के EMI प्लान, जानिए ग्राहकों को कब मिलेगी इनकी डिलीवरी

2025 टाटा टिगोर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
2025 टाटा टिगोर के एक्सटीरियर को अपडेट किया गया है। इसमें क्रोम एलिमेंट के साथ नई फ्रंट ग्रिल है। इंटीरियर में नई फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। 2025 टाटा टिगोर की फीचर लिस्ट में 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और बहुत कुछ शामिल है। 2025 टाटा टिगोर में इंजन ऑप्शन वही रहेंगे। इसमें CNG का ऑप्शन भी मिलेगा। कंपनी ने इस लिस्ट में XT Plus और XZ Lux वैरिएंट को भी शामिल किया है।

(मंजू कुमारी)

Similar News