Car Sales In 2023: कैलेंडर ईयर 2023 में 40 लाख से ज्यादा कारें बिकी हैं। हर साल की तरह ही मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा कारें बेची हैं। हर साल की तरह 2023 में भी मारुति सुजुकी टॉप सेलिंग कार ब्रांड की पोजिशन अपने पास रखे हुए है। लेकिन, टाटा मोटर्स का दूसरे पायदान पर आने का सपना साल 2023 में भी अधूरा ही रह गया। 

दरअसल, इंडियन कार मार्केट में बिक्री के आधार पर मारुति सुजुकी पहले, हुंडई दूसरे और टाटा मोटर तीसरे नंबर पर रहती है। यही पैटर्न 2023 में भी रहा। टाटा मोटर्स की बिक्री में इजाफा तो हुआ लेकिन उतना इजाफा नहीं हो पाया कि यह हुंडई को मात दे पाए, इसीलिए साल 2023 में भी टाटा मोटर्स सेकेंड पोजिशन हासिल नहीं कर पाई। 

साल (2023) के दौरान टाटा मोटर्स की कुल बिक्री 5.53 लाख यूनिट्स की रही, जो इसकी किसी कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बिक्री है। यानी, इसने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है, लेकिन फिर भी हुंडई आगे ही रही क्योंकि इसने 7.65 यूनिट्स बेची हैं। हुंडई की बिक्री में सालाना आधार पर 9 परसेंट का इजाफा हुआ है। 2023 में इसने कुल 7,65,786 यूनिट्स बेची हैं, जो 2022 में बिकी 7,00,811 यूनिट से 9 प्रतिशत ज्यादा है। साल के दौरान इसने घरेलू बाजार में 6,02,111 यूनिट्स बेची।

हुंडई के COO तरुण गर्ग ने कहा कि कंपनी ने व्हीकल इंडस्ट्री की अनुमानित वृद्धि दर से ज्यादा रफ्तार हासिल की है। वहीं, इन दोनों से ऊपर रही मारुति सुजुकी ने साल 2023 में 20 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेची हैं, जिसमें 2.69 लाख यूनिट एक्सपोर्ट की। जबकि 7.76 लाख यूनिट्स ग्रामीण बाजार में बेची गईं। कंपनी ने औसतन हर महीने 1.5 लाख से ज्यादा कारें बेची हैं।