Tata Motors Sales August 2024: टाटा मोटर्स ने अगस्त 2024 की सेल्स के आंकड़े रिलीज कर दिया है। कंपनी ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्केट में कुल 71,693 गाड़ियां बेचीं। जबकि अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 78,010 यूनिट का था। कंपनी को हाई डिमांड के बाद भी ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा है। कंपनी ने कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट 27,207 गाड़ियां बेंची और इसे 15% ईयरली डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। इसी तरह, पैसेंजर व्हीकल सेल्स में भी इसे 3% की माइनर डिग्रोथ मिली। कंपनी की कुल डोमेस्टिक सेल्स 70,006 यूनिट की रही, जो अगस्त 2023 में 76,261 यूनिट की थी। इसे 8% की डिग्रोथ मिली। चलिए आपको टाटा मोटर्स की अगस्त सेल्स के आंकड़े डिटेल से दिखाते हैं।

Tata Motors sales August 2024

टाटा मोटर्स की अगस्त 2024 में कमर्शियल व्हीकल सेल्स की बात करें तो उसने HCV ट्रक्स कैटेगरी में 7,116 यूनिट बेचीं। अगस्त 2023 में इसकी 9,000 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 21% की ईयरली डिग्रोथ मिली। ILMCV ट्रक्स कैटेगरी में कंपनी ने 4,965 यूनिट बेचीं। अगस्त 2023 में इसकी 5,207 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 5% की ईयरली डिग्रोथ मिली। पैसेंजर कैरियर कैटेगरी में कंपनी ने 3,410 यूनिट बेचीं। अगस्त 2023 में इसकी 2,986 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 14% की ईयरली ग्रोथ मिली।

SCV कार्गो एंड पिकअप     कैटेगरी में कंपनी ने 10,373 यूनिट बेचीं। अगस्त 2023 में इसकी 13,555 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 23% की ईयरली डिग्रोथ मिली। इस तरह CV डोमेस्टिक कैटेगरी में कंपनी ने 25,864 यूनिट बेचीं। अगस्त 2023 में इसकी 30,748 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 16% की ईयरली ग्रोथ मिली। CV IB कैटेगरी में कंपनी ने 1,343 यूनिट बेचीं। अगस्त 2023 में इसकी 1,329 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 1% की ईयरली ग्रोथ मिली। इस तरह टोटल CV सेल्स 27,207 यूनिट की रही। अगस्त 2023 में ये आंकड़ा 32,077 यूनिट का था। यानी इसकी 15% की डिग्रोथ मिली।

Tata Motors sales August 2024

अब बात करें टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल सेल्स की तो कंपनी की टोटल PV डोमेस्टिक (EV समेत) सेल्स 44,142 यूनिट की रही। जबकि अगस्त 2023 में उसने 45,513 यूनिट बेची थीं। इस तरह इसे 3% की ईयरली डिग्रोथ मिली। कंपनी ने PV IB कैटेगरी में 344 यूनिट बेचीं। अगस्त 2023 में इसकी 420 यूनिट बिकी थीं। यानी इसे 18% की ईयरली डिग्रोथ रही। कंपनी की टोटल PV (EV समेत) सेल्स 44,486 यूनिट की रही। जबकि अगस्त2023 में इसकी 45,933 यूनिट बिकीं। इस तरह इसे 3% की ईयरली डिग्रोथ मिली। EV (IB + डोमेस्टिक) में इसकी 5,935 यूनिट बिकीं। सालभर पहले ये आंकड़ा 6,236 यूनिट का था। यानी इसे 5% की ईयरली डिग्रोथ मिली।

(मंजू कुमारी)