Tata January Sales: टाटा के लिए 'हॉट केक' बन गई ये SUV, पिछले महीने नेक्सन, सफारी, हैरियर से ज्यादा बिकी

टाटा मोटर्स की जनवरी 2025 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी के लिए पिछले कुछ महीने से लगातार नंबर-1 पोजीशन पर रहने वाली पंच एक बार फिर नंबर-1 ही रही।;

By :  Desk
Update:2025-02-10 17:34 IST
Tata Sales Breakup January 2025Tata Sales Breakup January 2025
  • whatsapp icon

Tata Sales Breakup January 2025: टाटा मोटर्स की जनवरी 2025 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी के लिए पिछले कुछ महीने से लगातार नंबर-1 पोजीशन पर रहने वाली पंच एक बार फिर नंबर-1 ही रही। वहीं, दूसरी पोजीशन पर नेक्सन रही। चौंकाने वाली बात ये रही कर्व की सेल्स में गिरावट देखने को मिली है। कंपनी भारतीय बाजार में कुल 8 मॉडल बेच रही है। इसमें हैचबैक से SUV तक सभी शामिल हैं। कंपनी SUV सेगमेंट लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। चलिए कंपनी की सेल्स के रिपोर्ट कार्ड को देखते हैं।

टाटा पंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है। सेफ्टी के नजरिए से टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग हासिल है।

Tata Sales Breakup January 2025

टाटा मोटर्स की सेल्स की बात करें तो पंच की जनवरी 2025 में 16,231 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 15,073 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 15,435 यूनिट बिकी थीं। नेक्सन की जनवरी 2025 में 15,397 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 13,536 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 15,329 यूनिट बिकी थीं। टियागो की जनवरी 2025 में 6,807 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 5,006 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 5,319 यूनिट बिकी थीं।

ये भी पढ़ें... हुंडई ने इस SUV का नया मॉडल लॉन्च किया, ग्राहकों के कम्फर्ट और सेफ्टी के लिए कई फीचर्स

कर्व की जनवरी 2025 में 3,087 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 4,994 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 5,101 यूनिट बिकी थीं। अल्ट्रोज की जनवरी 2025 में 2,033 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 1,866 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 2,083 यूनिट बिकी थीं। सफारी की जनवरी 2025 में 1,548 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 1,385 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 1,563 यूनिट बिकी थीं।

ये भी पढ़ें... कंपनी ने शुरू की इस मोटरसाइकिल की बुकिंग, ग्राहकों को बिगविंग डीलरशिप जाना होगा

हैरियर की जनवरी 2025 में 1,488 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 1,307 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 1,374 यूनिट बिकी थीं। टिगोर की जनवरी 2025 में 1,484 यूनिट बिकीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 1,054 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 859 यूनिट बिकी थीं। इस तरह कंपनी ने जनवरी 2025 में 48,075 यूनिट बेचीं। जबकि दिसंबर 2024 में इसकी 44,221 यूनिट और नवंबर में 2024 में इसकी 47,063 यूनिट बिकी थीं।

(मंजू कुमारी)
 

Similar News