Midsize SUVs Sales: डिमांड हो तो इस कार के जैसी, हर बार बन रही नंबर-1; जानिए इसका नाम

Top 10 Midsize SUVs
X
Top 10 Midsize SUVs
फरवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिडसाइज SUVs की लिस्ट सामने आ गई है। इसमें हुंडई क्रेटा एक बार फिर सेगमेंट में नंबर-1 बनकर सामने आई है।

Top 10 Midsize SUVs February 2025: फरवरी 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मिडसाइज SUVs की लिस्ट सामने आ गई है। इसमें हुंडई क्रेटा एक बार फिर सेगमेंट में नंबर-1 बनकर सामने आई है। दरअसल, मिडसाइज SUV सेगमेंट में क्रेटा सालों से नंबर-1 की पोजीशन पर चिपक पर बैठी है। कोई दूसरा मॉडल इसके आसपास नहीं है। पिछले महीने यानी फरवरी 2025 में इस सेगमेंट में टॉप-10 कारों की लिस्ट में क्रेटा अपने कॉम्पटीटर से बहुत ऊपर रही। इतना ही नहीं, सालाना आधार पर इसे 7 प्रतिशत की ग्रोथ भी मिली। हालांकि, इस लिस्ट में महिंद्रा और टाटा मोटर्स के 2-2 मॉडल शामिल रहे।

क्रेटा से पिछड़ गईं स्कॉर्पियो और विटारा
सेल्स की बात करें तो हुंडई क्रेटा की फरवरी 2025 में 16,317 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 15,276 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 7% की ग्रोथ मिली। महिंद्रा स्कॉर्पियो की फरवरी 2025 में 13,618 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 15,051 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 10% की डिग्रोथ मिली। मारुति सुजुकी विटारा की फरवरी 2025 में 10,669 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 11,002 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 3% की डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें... इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने ऐसे टूटे लोग, 1 घंटे में 10 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल गईं

XUV700 टॉप-3 की लिस्ट से बाहर
महिंद्रा XUV 700 की फरवरी 2025 में 7,468 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 6,546 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 14% की ग्रोथ मिली। किआ सेल्टोस की फरवरी 2025 में 6,446 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 6,265 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 3% की ग्रोथ मिली। टोयोटा हाइराइडर की फरवरी 2025 में 4,314 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 5,601 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 23% की डिग्रोथ मिली।

ये भी पढ़ें... सिंगल चार्ज पर 1000Km की रेंज, इस कंपनी ने तैयारी कर ली ये शानदार टेक्नोलॉजी

कर्व के सामने सफारी पड़ी फीकी
टाटा कर्व की फरवरी 2025 में 3,483 यूनिट बिकीं। टाटा सफारी की फरवरी 2025 में 1,562 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 2,648 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 41% की डिग्रोथ मिली। होंडा एलिवेट की फरवरी 2025 में 1,464 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 3,184 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 54% की डिग्रोथ मिली। वॉक्सवैगन टाइगुन की फरवरी 2025 में 1,271 यूनिट बिकीं। जबकि फरवरी 2024 में ये आकंड़ा 1,286 यूनिट का था। यानी इसे सालाना आधार पर 1% की डिग्रोथ मिली।

(मंजू कुमारी)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story