Top 10 Two Wheelers April 2024: अप्रैल में लोगों ने किन कंपनियों के कौन से टू-व्हीलर्स सबसे ज्यादा पसंद आए, इसकी लिस्ट सामने आ चुकी है। पिछले महीने जिन टॉप-10 मॉडल को इस लिस्ट में जगह मिली उनमें 9 मॉडल को ईयरली ग्रोथ भी मिली है। इस लिस्ट में हीरो, होंडा, बजाज का दबदबा देखने को मिला है। नंबर-1 पोजीशन पर हीरो की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल रही। वहीं, नंबर-2 पोजीशन पर होंडा का एक्टिवा स्कूटर रहा। ये दोनों अपने-अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल भी रहे। इन दोनों मॉडल की डिमांड पिछले कई सालों से इसी तरह से बनी हुई है। चलिए लिस्ट में शामिल सभी मॉडल की सेल्स के बारे में डिटेल से जानते हैं।

Top 10 Two Wheelers April 2024

नंबर-1 पोजीशन पर हीरो स्प्लेंडर को जगह मिली। अप्रैल 2024 में इसकी 3,20,959 यूनिट बिकीं। अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 2,65,225 यूनिट का था। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 55,734 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 21.01% की ग्रोथ मिली। नंबर-2 पोजीशन पर होंडा एक्टिवा को जगह मिली। अप्रैल 2024 में इसकी 2,60,300 यूनिट बिकीं। अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 2,46,016 यूनिट का था। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 14,284 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 5.81% की ग्रोथ मिली।

नंबर-3 पोजीशन पर बजाज पल्सर को जगह मिली। अप्रैल 2024 में इसकी 1,44,809 यूनिट बिकीं। अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 1,15,371 यूनिट का था। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 29,438 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 25.52% की ग्रोथ मिली। नंबर-4 पोजीशन पर होंडा शाइन को जगह मिली। अप्रैल 2024 में इसकी 1,42,751 यूनिट बिकीं। अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 89,261 यूनिट का था। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 53,490 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 59.93% की ग्रोथ मिली।

नंबर-5 पोजीशन पर होंडा HF डीलक्स को जगह मिली। अप्रैल 2024 में इसकी 97,048 यूनिट बिकीं। अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 78,700 यूनिट का था। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 18,348 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 23.31% की ग्रोथ मिली। नंबर-6 पोजीशन पर TVS जुपिटर को जगह मिली। अप्रैल 2024 में इसकी 77,086 यूनिट बिकीं। अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 59,583 यूनिट का था। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 17,503 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 29.38% की ग्रोथ मिली।

नंबर-7 पोजीशन पर सुजुकी एक्सेस को जगह मिली। अप्रैल 2024 में इसकी 61,960 यूनिट बिकीं। अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 52,231 यूनिट का था। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 9,729 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 18.63% की ग्रोथ मिली। नंबर-8 पोजीशन पर TVS रेडर को जगह मिली। अप्रैल 2024 में इसकी 51,098 यूनिट बिकीं। अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 31,491 यूनिट का था। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 19,607 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 62.26% की ग्रोथ मिली।

नंबर-9 पोजीशन पर TVS अपाचे को जगह मिली। अप्रैल 2024 में इसकी 45,520 यूनिट बिकीं। अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 38,148 यूनिट का था। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 7,372 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 19.32% की ग्रोथ मिली। नंबर-10 पोजीशन पर बजाज प्लेटिना को जगह मिली। अप्रैल 2024 में इसकी 44,054 यूनिट बिकीं। अप्रैल 2023 में ये आंकड़ा 46,322 यूनिट का था। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 2,268 यूनिट कम बिकीं और इसे 4.90% की डिग्रोथ मिली।

(मंजू कुमारी)