Top 15 SUVs September 2024: भारतीय बाजार में SUV की लोकप्रियता ने सितंबर महीने में नया मुकाम हासिल किया। इस दौरान SUV सेगमेंट में बिक्री के मामले में हुंडई क्रेटा सबसे आगे रही, जबकि Kia Sonet ने 107% की भारी ग्रोथ दर्ज की। जबकि, Kia Seltos और Tata Nexon जैसी SUVs ने गिरावट देखी। कई ऑटोमोबाइल कंपनियां बड़े पैमाने पर SUV मॉडल बेच रही हैं और नई SUVs लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। आइए, जानते हैं उन टॉप 15 SUVs के बारे में जो सितंबर 2024 में सबसे ज्यादा बिकीं।

1) Hyundai Creta: सितंबर 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। इसकी 15,902 यूनिट्स बिकीं, जो सितंबर 2023 में बिकी 12,717 यूनिट्स की तुलना में 21% की वृद्धि दिखाती है।

2) Maruti Brezza: 15,322 यूनिट्स के साथ यह दूसरे स्थान पर है। सितंबर 2023 में इसकी 15,001 यूनिट्स बिकी थीं, जो 2% की मामूली वृद्धि दर्शाती है।

3) Mahindra Scorpio: 14,438 यूनिट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही। पिछले साल की तुलना में इसमें 22% की वृद्धि हुई है, जहां सितंबर 2023 में इसकी 11,846 यूनिट्स बिकी थीं।

4) Maruti Fronx: 13,874 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 21% की वृद्धि है। सितंबर 2023 में इसकी 11,455 यूनिट्स बिकी थीं।


5) Tata Punch: 13,711 यूनिट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। यह सितंबर 2023 की 13,036 यूनिट्स की तुलना में 5% की वृद्धि को दर्शाती है।

6) Tata Nexon: 11,470 यूनिट्स के साथ छठे स्थान पर रही। हालांकि, इसमें 25% की गिरावट देखी गई, क्योंकि पिछले साल सितंबर में 15,325 यूनिट्स बिकी थीं।

7) Kia Sonet: 10,335 यूनिट्स बिकीं, जो 107% की भारी वृद्धि है। सितंबर 2023 में इसकी 4,984 यूनिट्स ही बिकी थीं।

8) Maruti Grand Vitara: 10,267 यूनिट्स के साथ आठवें स्थान पर रही। पिछले साल की तुलना में इसमें 13% की गिरावट देखी गई, जब 11,736 यूनिट्स बिकी थीं।

9) Hyundai Venue: 10,259 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 16% की गिरावट दिखाती है। सितंबर 2023 में इसकी 12,204 यूनिट्स बिकी थीं।

10) Mahindra XUV700: 9,646 यूनिट्स बिकीं, जो 13% की वृद्धि है। पिछले साल सितंबर में इसकी 8,555 यूनिट्स बिकी थीं।


11) Mahindra XUV 3OO: 9,000 यूनिट्स के साथ 11वें स्थान पर है। इसमें 81% की वृद्धि हुई है, जो सितंबर 2023 में बिकी 4,961 यूनिट्स की तुलना में है।


12) Mahindra Thar: 8,843 यूनिट्स बिकीं, जो 63% की वृद्धि है। सितंबर 2023 में इसकी 5,417 यूनिट्स बिकी थीं।


13) Mahindra Bolero: 8,150 यूनिट्स के साथ 13वें स्थान पर रही। पिछले साल की तुलना में इसमें 14% की गिरावट आई है, जब इसकी 9,519 यूनिट्स बिकी थीं।

14) Kia Seltos: 6,959 यूनिट्स के साथ 14वें स्थान पर रही। पिछले साल सितंबर में 10,558 यूनिट्स बिकी थीं, जो 34% की गिरावट को दर्शाती है।


15) Hyundai Exter: 6,908 यूनिट्स के साथ 15वें स्थान पर रही। इसमें 20% की वृद्धि हुई है, जब सितंबर 2023 में इसकी 8,647 यूनिट्स बिकी थीं।

(मंजू कुमारी)