Hatchback Cars: देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 5 हैचबैक कार, जानें अक्टूबर में किसने मारी बाजी?

Top 5 Hatchback Cars: भारत में एसयूवी के साथ-साथ कई और सेगमेंट में कारों की मांग बढ़ रही है। इनमें सेडान से लेकर हैचबैक गाड़ियां शामिल हैं। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी और हुंडई जैसी प्रमुख कंपनियां अपनी कारें पेश करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले महीने अक्टूबर 2024 में हैचबैक सेगमेंट में 86,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस बार 20% से अधिक की गिरावट आई।
Hatchback Cars की बिक्री में मारुति ने बाजी मारी है। आइए, जानते हैं अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली Top-5 हैचबैक कारों के बारे में...
1) Maruti Suzuki Swift
अक्टूबर 2024 में मारुति सुजुकी स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक रही। इस कार की 17,539 यूनिट्स बिकीं, जो अक्टूबर 2023 की 20,598 यूनिट्स से 15% कम है।
2) Maruti Suzuki Baleno
दूसरे नंबर पर मारुति बलेनो रही, जिसकी 16,082 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल अक्टूबर में इस कार की 16,594 यूनिट्स बिकी थीं, जिससे बिक्री में 3% की गिरावट दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें...अगले हफ्ते लॉन्च होगा एक्टिवा का इलेक्ट्रिक वेरिएंट, जानें दूसरे स्कूटरों से कैसे अलग?
3) Maruti Suzuki Wagon R
लंबे समय से भारतीय बाजार में लोकप्रिय मारुति वैगन आर तीसरे स्थान पर रही। अक्टूबर 2024 में इसकी 13,922 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अक्टूबर 2023 में यह आंकड़ा 22,080 यूनिट्स था। इस कार की बिक्री में 37% की गिरावट आई है।
4) Maruti Suzuki Alto
चौथे स्थान पर मारुति ऑल्टो रही, जिसकी अक्टूबर 2024 में 8,548 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल इसी अवधि में इस कार की 11,200 यूनिट्स बिकी थीं। इस कार की बिक्री में 24% की गिरावट दर्ज हुई है।
5) Hyundai Grand i10 Nios
पांचवें स्थान पर रही हुंडई ग्रैंड i10 निओस। अक्टूबर 2024 में इस कार की 6,235 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल अक्टूबर में 6,552 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। इस कार की बिक्री में 5% की गिरावट देखी गई।
ये भी पढ़ें...उफ... गाड़ी की चाबी खो गई, क्या करें? कार मालिकों के बड़े काम आएंगे ये 7 उपाय
सेगमेंट में गिरावट की बड़ी वजह
बाजार में एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता, ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताएं और आर्थिक कारणों के चलते मांग में कमी हैचबैक सेगमेंट में बिक्री गिरने के बड़े कारण हैं। हालांकि, अब भी भारतीय बाजार में हैचबैक कारें अपना मजबूत आधार बनाए हुए हैं। मारुति और हुंडई जैसी कंपनियों की कारें ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा भरोसेमंद और किफायती हैं।
(मंजू कुमारी)
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS