Logo

Upcoming Mahindra XEV 7e: महिंद्रा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में BE 6 और XEV 9e आने के बाद गजब की उछाल देखने को मिली है। इन दोनों इलेक्ट्रिक SUVs को एक दिन में 30,000 से ज्यादा बुकिंग मिली हैं। कंपनी आने वाले कुछ महीने और साल में कुछ नई इलेक्ट्रिक SUV अपने पोर्टफोलियो में जोड़ने वाली है। इसमें एक मॉडल XEV 7e भी है। इससे जुड़ी नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी XUV 3XO पर बेस्ड इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV की भी परीक्षण कर रही है। माना जा रहा है कि इसकी मैक्सिमम रेंज 500Km से ज्यादा होगी।

XUV.e8 कॉन्सेप्ट से प्रेरित डिजाइन
इन दिनों महिंद्रा BE 6 और XEV 9e की मजबूत डिमांड को पूरा करने पर फोकस कर रही है। इसलिए अब उम्मीद है कि इस इलेक्ट्रिक SUV को 2025 के मिड या इस साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा।  महिंद्रा XEV 7e का डिजाइन काफी हद तक XUV.e8 कॉन्सेप्ट से प्रेरित है, लेकिन हाल ही में लॉन्च की गई XEV 9e से इसकी रूफलाइन अलग है। XEV 9e के स्पोर्टियर स्टांस से अलग, XEV 7e में ज्यादा पारंपरिक सिल्हूट है, जो XUV700 के ICE वर्जन से काफी मिलता-जुलता है।

ये भी पढ़ें... टाटा इन SUVs की सिर्फ 2700 यूनिट बेचेगी, आज से शुरू कर दी बुकिंग

लेवल 2 ADAS की सेफ्टी से लैस
यह डिजाइन ऑप्शन थ्री-रो वाली विशाल सीटिंग लेआउट की परमिशन देता है, जो इसे ज्यादा व्यावहारिक बनाता है। इंटीरियर की बात करें तो महिंद्रा XEV 7e में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप होने की उम्मीद है। जिसमें एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। केबिन में लेवल 2 ADAS+, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एक पैनोरमिक सनरूफ, एक पावर्ड टेलगेट, वेंटिलेटेड सीटें और कई अन्य प्रीमियम फीचर्स भी मिलेंगे।

ये भी पढ़ें... किआ ने अपनी नई SUV को लॉन्च किया, ग्राहकों को पूरे 24 ट्रिम का ऑप्शन मिलेगा

59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक
महिंद्रा XEV 7e अपने स्टाइलिश व्हील और नए डिजाइन वाले बम्पर के साथ खुद को अलग करती है। जबकि इसका पिछला डिजाइन ICE-पावर्ड XUV700 से काफी प्रेरित है। प्रदर्शन के लिहाज से इसमें XEV 9e और BE 6 के समान 59 kWh और 79 kWh बैटरी पैक ऑप्शन मिलने की संभावना है। हाई डेनिसिटी वाले LFP बैटरी सेल के साथ, इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर 500Km से अधिक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। फिलहाल इसकी ऑफिशियल डिटेल का इंतजार सभी को है।

(मंजू कुमारी)