Logo

Volkswagen Golf GTI to be Sold Exclusively Online: फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भी लॉन्च करने वाली है। नई गोल्फ GTI, जो Mk 8.5 अवतार में आएगी। इसे एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन बेचा जाएगा। आने वाले सप्ताह में इसके कलर ऑप्शन, वैरिएंट और प्री-बुकिंग जैसी अन्य जानकारी सामने आ सकती हैं। बता दें कि कंपनी इस कार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्डेट भी कर चुकी है। वर्ल्ड फैमस और आइकॉनिक फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भारतीय बाजार में अपनी जगह बना रही है। कंपनी ने कुछ समय पहले इसके डेवलपमेंट की पुष्टि की है।

CBU रूट के जरिए आएगी
माना जा रहा है कि इसे 2025 की दूसरी तिमाही के आसपास लॉन्च किया जाएगा। इसे जल्दी भी लॉन्च किया जा सकता है, क्योंकि हाल ही में गोल्फ GTI को भारत में देखा गया था। अब गोल्फ GTI को फॉक्सवैगन इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड किया गया है। अभी इसकी सटीक लॉन्च की तारीख अभी बताई नहीं गई है। इसे CBU रूट के जरिए देश में लाया जाएगा। गोल्फ GTI को पहली बार भारत में लॉन्च किया जा रहा है। यहां इसके पॉपुलर होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें... कंपनी अपने सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर को लाने की कर रही प्लानिंग, टेस्टिंग के दौरान दौड़ते नजर आया

गोल्फ GTI का इंजन
यह अपने 2.0L TSI टर्बो पेट्रोल इंजन (EA888 evo4) के कारण काफी दमदार साबित होगी। यह इंजन 261 bhp की अधिकतम पावर और 370 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसे बिजली की गति से चलने वाले 7-स्पीड DSG ट्रांसमिशन यूनिट से जोड़ा जाएगा। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 किमी/घंटा तक सीमित है। यह सिर्फ 5.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। यह एक FWD व्हीकल है। इसमें स्पोर्टी और पूरी तरह से इंडीपेंडेंड फ्रंट और रियर सस्पेंशन सेटअप है।

ये भी पढ़ें... कंपनी ने इन स्कूटर का नया मॉडल किया लॉन्च, जानिए कितनी रखी कीमत?

गोल्फ GTI के फीचर्स
ग्लोबल मार्केट में इसमें स्टैंडर्ड तौर पर फ्रंट लॉकिंग डिफरेंशियल भी मिलता है, जो बेहतरीन ट्रैक्शन और कॉर्नरिंग कैपेसिटी प्रदान करता है। एक्सटीरियर की बात करें तो इसमें LED मैट्रिक्स हेडलाइट्स, बड़ी ग्रिल, 18-इंच रिचमंड ब्लैक एलॉय व्हील्स, GTI बैज, रेड एक्सेंट, डुअल एग्जॉस्ट टिप्स और बहुत कुछ शामिल हैं। अंदर की तरफ, एक फ्री-स्टैंडिंग 12.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, हीटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस चार्जिंग पैड, एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और बहुत कुछ मिलेगा।

(मंजू कुमारी)