Logo
Xiaomi Unveils First EV SU7 Electric Car: शाओमी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 का मंगलवार को भारत में शोकेस किया। ये कार मात्र 2.78 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है।

Xiaomi Unveils First EV SU7 Electric Car: Xiaomi ने मंगलवार को बेंगलुरु में एक इवेंट आयोजित किया। इस इवेंट में ब्रांड ने अपने कई नए डिवाइसों को लॉन्च किया, जिसमें Xiaomi SU7 नामक एक इलेक्ट्रिक कार भी शामिल है। इस कार की टॉप स्पीड 265 किलोमीटर प्रति घंटा तक है और यह 3 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार पकड़ लेती है।

इवेंट के दौरान, Xiaomi ने मार्केट सेगमेंट में किफायती कीमत पर Redmi 13 5G स्मार्टफोन भी लॉन्च किया। इसके अलावा, उन्होंने नए TWS ईयरबड्स और एक पावर बैंक भी पेश किया। आखिरी में, Xiaomi ने Xiaomi SU7 को शोकेस किया। ध्यान दें, Xiaomi ने भारत में कार को सिर्फ शोकेस किया है लेकिन कंपनी ने अभी तक इसे आधिकारिक तौर पर भारतीय मार्केट में लॉन्च नहीं किया है, और न ही इसके आधिकारिक रिलीज़ के बारे में कोई विशेष जानकारी दी गई है।

Xiaomi इलेक्ट्रिक कार की खूबियां
Xiaomi SU 7 पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार है जो केवल 2.78 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ने में सक्षम है। यह 10.67 सेकंड में 0 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम रफ़्तार 265 किलोमीटर प्रति घंटे है।

यह शाओमी इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज करने पर 800 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है, जिसमें 838Nm का अधिकतम टॉर्क और 673PS की अधिकतम पावर है।

डायमेंशन की बात करें तो, प्रीमियम क्लास ईवी 4997 मिमी की लंबाई, 1963 मिमी की चौड़ाई और 1440 मिमी की ऊंचाई के साथ बाजार में प्रवेश करने की उम्मीद है, जिसमें 3000 मिमी का एक बड़ा व्हीलबेस है। SU7 में 517 लीटर का प्रभावशाली बूट स्पेस है, साथ ही आगे की तरफ 105 लीटर का अतिरिक्त कम्पार्टमेंट भी है।

Xiaomi SU 7 की कीमत 
ब्रांड ने चीनी मार्केट में इस फुली इलेक्ट्रिक कार को 215,900 युआन (लगभग 24,77,221.49 रुपए) और 299,900 युआन (लगभग 34,40,935 रुपए) के बीच लॉन्च किया है। यह कार दो अलग-अलग व्हील साइज ऑप्शन के साथ आती हैं। इसमें 19 इंच और 20 इंच के व्हील शामिल है। 

ये भी पढ़ेः- Xiaomi Robot Vacuum Cleaner X10 लॉन्च: 5200mAh बैटरी के साथ 2500 वर्ग फीट तक के एरिया को कर देगा चकाचक; जानें कीमत 

5379487