Stock market History on Budget Day: बजट के दिन कैसा रहा अबतक शेयर बाजार? जानें इतिहास

Stock market History on Budget Day: शनिवार (1 फरवरी, 2025) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश करेंगी। इस दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) भी ओपन रहेगा।;

Update:2025-01-31 21:44 IST
बजट के दिन खुलेगा शेयर बाजार।Bombay Stock market History on Budget Day
  • whatsapp icon

Budget 2025: आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहने वाला भारतीय शेयर बाजार इस बार 1 फरवरी 2025 (शनिवार) को खुला रहेगा। इस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2025-26 का आम बजट पेश करेंगी, जिसे देखते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने इसे स्पेशल ट्रेडिंग डे घोषित किया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मार्केट शनिवार को ओपन होगा। इससे पहले भी कई बार शेयर बाजार शनिवार को खुला है।

1 फरवरी को क्या रहेगा ट्रेडिंग का समय?
एनएसई द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, बाजार सुबह 9:15 बजे खुलेगा और दोपहर 3:30 बजे बंद होगा। इस दौरान रेगुलर ट्रेडिंग होगी और BSE इंडेक्स की गणना भी होगी। इससे पहले भी जब बजट शनिवार को पेश किया गया था, तब मार्केट ओपन हुआ था। उदाहरण के तौर पर 1 फरवरी 2020 और 28 फरवरी 2015 को बाजार खुला था। बता दें कि आमतौर पर शेयर बाजार सप्ताह में 5 दिन यानी सोमवार से लेकर शुक्रवार तक ही खुलता है।

शेयर बाजार में शुक्रवार को दिखी जबरदस्त तेजी
बजट से पहले बाजार में भारी उछाल देखने को मिला। शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 741 अंकों की बढ़त के साथ 77,500 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 258 अंकों की बढ़त के साथ 23,508 पर बंद हुआ।

इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी
L&T के शेयर 4.31% बढ़े, क्योंकि कंपनी ने ₹3,359 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया।
Nestle India के शेयर 4.25% चढ़े, क्योंकि इसका तिमाही मुनाफा ₹688 करोड़ तक पहुंचा।
टाटा मोटर्स, टाइटन, मारुति, आईटीसी और टाटा स्टील में भी जबरदस्त तेजी देखी गई।

इन शेयर में गिरावट
बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में हल्की गिरावट देखी गई।

Budgets 2025: बजट के दिन कैसा रहा है बाजार का हाल, जानिए इतिहास

  • 2014 अंतरिम बजट: +0.41%
  • 2014 पूर्ण बजट: -0.23%
  • 2015 पूर्ण बजट: +0.65%
  • 2016 पूर्ण बजट: -0.61%
  • 2017 पूर्ण बजट: +1.81%
  • 2018 पूर्ण बजट: -0.10%
  • 2019 अंतरिम बजट: +0.58%
  • 2019 पूर्ण बजट: -1.14%
  • 2020 पूर्ण बजट: -2.51%
  • 2021 पूर्ण बजट: +4.74%
  • 2022 पूर्ण बजट: +1.37%
  • 2023 पूर्ण बजट: -0.26%
  • 2024 अंतरिम बजट: -0.13%
  • 2024 पूर्ण बजट: -0.12%

निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह
पिछले कई दिनों से बाजार में उठापठक का दौर जारी है। विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं, जिससे घरेलू निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे में संभावना है कि बजट 2025 के दिन भी शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। ऐसे निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Similar News