Logo
Closing Bell, 26 March: 7 दिन की लगातार तेजी के बाद बुधवार (26 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। BSE सेंसेक्स 728.69 अंक (0.93%) गिरकर 77,288.50 पर बंद हुआ, जबकि Nifty50 181 अंक (0.77%) लुढ़ककर 23,486.85 पर पहुंच गया।

Closing Bell, 26 March: बुधवार (26 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार ने 7 दिन की लगातार तेजी के बाद भारी गिरावट देखी गई। BSE सेंसेक्स 728.69 अंक (0.93%) गिरकर 77,288.50 पर बंद हुआ, जबकि Nifty50 181 अंक (0.77%) लुढ़ककर 23,486.85 पर पहुंच गया। दोपहर 3 बजे तक सेंसेक्स 800+ अंक और निफ्टी 200+ अंक नीचे चला गया था। लगभग 808 शेयरों में तेजी आई, 2,799 शेयरों में गिरावट आई और 78 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

क्यों गिरा बाजार?

  1. प्रॉफिट बुकिंग: पिछले 7 दिनों में सेंसेक्स 4,189 और निफ्टी 1,271 अंक चढ़ा था, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफा वसूला।
  2. अमेरिकी टैरिफ की आशंका: डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन द्वारा 2 अप्रैल को घोषित होने वाले नए टैरिफ को लेकर अनिश्चितता।
  3. तेल की बढ़ती कीमतें: कच्चे तेल के दाम 3 हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचे, जिससे मुद्रास्फीति की चिंता बढ़ी।
  4. बैंकिंग-आईटी शेयरों में गिरावट: HDFC बैंक, इंफोसिस, RIL जैसे भारी-भरकम शेयरों ने सेंसेक्स को 440 अंक नीचे खींचा।

सेक्टरवाइज प्रदर्शन
ऑटो सेक्टर को छोड़कर लगभग सभी सेक्टर आज लाल निशान में बंद हुए। मिडकैप में 0.62% और स्मॉलकैप में 1.07% की गिरावट देखी गई। वहीं, Nifty बैंक 1.2% की गिरावट के साथ सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सेक्टर्स में रहा।

mp Ad CH Govt jindal steel jindal logo
5379487