SEBI के तेवर नरम पड़े: कर्मचारियों के विरोध और शिकायतों के लिए 'बाहरी तत्वों' को जिम्मेदार ठहराने वाला बयान वापस लिया

Sebi Employees Protest Row: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने अपने कर्मचारियों की अहम भूमिका को स्वीकार किया और कहा कि वह उनके मुद्दों को आंतरिक तौर पर संभालेगा।;

Update:2024-09-16 17:33 IST
Sebi ActionSebi Action
  • whatsapp icon

Sebi Employees Protest Row: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अपने कर्मचारियों के कामकाजी माहौल को लेकर हो रहे विरोध पर 'बाहरी तत्वों' को जिम्मेदार ठहराने वाला बयान वापस ले लिया है। सोमवार को जारी ताजा बयान में सेबी ने कर्मचारियों की अहम भूमिका को स्वीकार करते हुए कहा कि वह उनकी चिंताओं को आंतरिक तौर पर सुलझाएगा।

बयान वापस लेते हुए सेबी ने मुद्दे सुलझाने का दिया भरोसा
सेबी ने आगे कहा, "सभी स्तर के अधिकारियों के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद सेबी और उसके कर्मचारियों ने यह तय किया है कि यह मुद्दे पूरी तरह से आंतरिक हैं और इन्हें संगठन के उच्चतम प्रशासनिक मानकों के तहत तय समय सीमा में सुलझाया लिया जाएगा। इसके साथ ही 4 सितंबर को जारी बयान वापस लिया जाता है।" ये भी पढ़ें... SEBI चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच के खिलाफ स्टाफ ने खोला मोर्चा, टॉक्सिक वर्क कल्चर को लेकर शिकायत

कर्मचारियों ने कामकाजी माहौल खराब होने की शिकायत की
इससे पहले, 4 सितंबर के बयान में सेबी ने कर्मचारियों की कामकाजी माहौल, भत्तों और सुविधाओं को लेकर उठाई गई शिकायतों पर प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद कर्मचारियों ने सेबी से इस बयान को वापस लेने की मांग की थी और बाजार नियामक के खिलाफ मौन विरोध किया था। नए बयान में सेबी ने अपने कर्मचारियों द्वारा पिछले 36 सालों में देश के प्रतिभूति बाजार को आकार देने में निभाई गई भूमिका को सराहा और कहा कि कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को आंतरिक तरीकों से सुलझाया जा रहा है।

सेबी ने कहा था- कर्मचारियों को बाहरी तत्वों से मिल रहे मैसेज 

  • सेबी के 4 सितंबर के बयान में कर्मचारियों की 55% हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और अन्य लाभों में वृद्धि की मांग को भी स्वीकार किया गया था। इसके अलावा कर्मचारियों ने सेबी की स्वचालित प्रबंधन सूचना प्रणाली (MIS) को अपडेट करने का मुद्दा उठाया था, जो पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए बनाई गई थी।
  • हालांकि, पहले सेबी ने इन मांगों को अनुचित बताया और आरोप लगाया था कि जूनियर अधिकारियों को बाहरी तत्वों से मैसेज मिल रहे थे, जो उन्हें मीडिया और वित्त मंत्रालय से संपर्क करने के लिए उकसा रहे थे। हालांकि, सेबी ने यह स्पष्ट किया था कि वह इन बाहरी तत्वों की पहचान या उनके उद्देश्यों पर कोई अनुमान नहीं लगा रहा है।

Similar News