Logo
Flipkart UPI Service Start : फ्लिपकार्ट ने अपनी UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सर्विस शुरू कर दी है। अब इसके माध्यम से भी यूजर डिजिटल सेवाएं ले सकेंगे। जैसे- फंड ट्रांसफर, रिचार्ज, बिजली बिल पेमेंट।

Flipkart UPI Service Start : ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अपनी UPI यानी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सर्विस शुरू कर दी है। इसके शुरू हो जाने से यूजर्स इसके जरिए QR कोड की मदद से पेमेंट कर सकेंगे। इसमें यूजर्स बिजली का बिल, मोबाइल रिचार्ज जैसी डिजिटल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने इसके पहले ऑर्डर पर 25 रुपए डिस्काउंट दिया है। इस सेवा को शुरू करने के लिए फ्लिपकार्ट ने एक्सिस बैंक से पार्टनरशिप की है।

इस नई सुविधा की जानकारी कंपनी के चीफ कॉर्पोरेट अफेयर ऑफिसर रजनीश कुमार ने दी। रजनीश के मुताबिक, कंपनी का अपना UPI उसके 50 करोड़ रजिस्टर्ड ग्राहक और 14 लाख सेलर्स को सीधा लाभ पहुंचाएगा।


कैसे एक्टिवेट करें Flipkart UPI 

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में फ्लिपकार्ट ऐप ओपन करें।
  • इसके बाद ‘स्कैन एंड पे’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आप ‘माय UPI’ ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपने बैंक का नाम सिलेक्ट करें।
  • अब अपनी बैंक डिटेल्स डालें।
  • अब आपके डिटेल्स का SMS वेरिफिकेशन होगा।
  • इसके बाद आपका फ्लिपकार्ट UPI एक्टिवेट हो जाएगा।

रुपे क्रेडिट कार्ड को कर सकते हैं लिंक

इसके साथ ही इससे दूसरे थर्ड पार्टी UPI ऐप जैसे पेटीएम, फोनपे, गूगल और अमेजन-पे पर से डिपेंडेंसी कम होगी। इसे आप रुपे क्रेडिट कार्ड से भी लिंक कर सकेंगे। हाल ही में, फूड डिलीवर कंपनी जोमैटो ने भी अपनी UPI सर्विस लॉन्च की थी। इसके अलावा टाटा न्यू, मेक माय ट्रिप और व्हाट्सएप पहले से अपनी UPI सर्विसेज चला रहे हैं।

Phone Pay को खरीदा 

फ्लिपकार्ट ने 2016 में पेमेंट सर्विस प्रोवाइड करने वाली ऐप फोन-पे को खरीद लिया था। इसके बाद से फोन-पे भारत का पॉपुलर UPI पेमेंट ऐप बनकर उभरा था। हालांकि, 2022 में दोनों कंपनियां अलग हो गईं थीं।

फरवरी में 1,210 करोड़ के ट्रांजेक्शन हुए

फरवरी में 1,210 करोड़ UPI ट्रांजेक्शन हुए, जिनके जरिए 18.30 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। पिछले साल के फरवरी के मुकाबले इसमें 61% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, जनवरी में UPI के जरिए 1,220 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए। इसमें 18.41 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर हुई थी।

5379487