गौतम अडाणी फिर 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल: दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स बने, लेकिन मुकेश अंबानी से अब भी पीछे

Gautam Adani net worth hits $100 billion: गौतम अडाणी की कुल संपत्ति में बुधवार को 2.7 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ। जो बढ़कर 100.7 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में वह मुकेश अंबानी से पीछे हैं।;

Update:2024-02-08 10:29 IST
Gautam Adani net worthGautam Adani net worth
  • whatsapp icon

Gautam Adani net worth hits $100 billion: अदाणी समूह के मालिक गौतम अडाणी (Gautam Adani) एक बार 100 बिलियन डॉलर क्लब में शामिल हो गए। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, बुधवार को अडाणी की संपत्ति में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। एक दिन में उनकी नेटवर्थ में 2.7 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ, जो बढ़कर 100.7 बिलियन डॉलर पहुंच गई। हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडाणी समूह पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने के बाद पहली बार अडाणी की नेटवर्थ इस स्तर तक पहुंची है।

पिछले हफ्ते की वेल्थ रिपोर्ट के बाद अडाणी एंटरप्राइजेस लिमिटेड के शेयरों में 8वें दिन उछाल देखने को मिला। जिससे प्रॉफिट में 130% की बढ़ोतरी हुई। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अदाणी अब दुनिया के 12वें सबसे अमीर शख्स हैं, जबकि रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी 11वें स्थान पर हैं।

अब भी गौतम अडाणी की संपत्ति 2022 से कम
इस महीने की शुरुआत में जहां अंबानी की संपत्ति रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई, वहीं अडाणी की संपत्ति अब भी 2022 के रिकॉर्ड स्तर से करीब 50 अरब डॉलर नीचे है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अगले महीने में अडाणी की संपत्ति में 80 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट आई और यह 37.7 अरब डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गई थी।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट केस में कोर्ट से अडाणी को राहत
हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अडाणी पर कई आरोप लगाए गए थे। कहा गया था कि गौतम और उनके समूह ने गलत तरीके से बड़ा फंड दुबई और मॉरीशस भेजा है। फिर उन्हीं पैसों को वापस अडाणी के शेयर में इन्वेस्ट किया गया और इसके जरिए शेयरों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिली। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडाणी की कंपनियों के शेयर होल्डर्स को बड़ा नुकसान का झेलना पड़ा था। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए अडाणी के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके बाद से अडाणी समूह के शेयरों में तेजी देखी गई। यही वजह रही कि दौतम अडाणी की संपत्ति में उछाल आया है।

अडाणी की संपत्तियों में इन वजहों से भी आई तेजी
राजीव जैन के जीक्यूजी पार्टनर्स एलएलसी ने पिछले साल अडाणी समूह की कंपनियों में लगभग 4 बिलियन डॉलर का निवेश किया था, जबकि कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ने लगभग 500 मिलियन डॉलर का निवेश किया था और टोटल एनर्जीज एसई ने समूह की ग्रीन आर्म (Green Arm), अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के साथ एक संयुक्त उद्यम पर 300 मिलियन डॉलर का दांव लगाया था। इस सप्ताह की शुरुआत में, चर्चाओं से परिचित लोगों ने कहा कि अडाणी ग्रीन हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अपने पहले विदेशी निर्गम में डॉलर बांड के माध्यम से लगभग 500 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए बातचीत कर रही है।

Similar News