Gold Silver Price: चांदी पहली बार 1 लाख के पार, सोना भी ऑलटाइम हाई पर; जानें ताजा भाव  

Gold Price Today, 18 March 2025: मंगलवार (18 मार्च) को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 88,354 और 1 किलो चांदी 1,00,400 बिकी। 24 घंटे में गोल्ड 253 व सिल्वर 633 रुपए महंगी हुई।;

Update:2025-03-18 20:06 IST
Gold Silver Price: चांदी पहली बार 1 लाख के पार, सोना 88,354 के ऑलटाइम हाई पर; 24 घंटे में 253 रुपए बढ़ी कीमतें।Gold and Silver Prices Today 18 March 2025 sone chandi ka bhav  
  • whatsapp icon

Gold Price Today, 18 March 2025: सोने-चांदी की कीमतें नित नए रिकार्ड बना रही हैं। मंगलवार, 18 मार्च को चांदी 1 लाख के पार बिकी। जबकि, गोल्ड के दाम 253 बढ़कर 88,354 प्रति 10 ग्राम हो गया। सोना और चांदी दोनों अपने ऑलटाइम हाई पर हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 88,354 बिका है। सोमवार को गोल्ड प्राइज 88,101 रुपए था। 24 घंटे में 253 महंगा हुआ है। 

गोल्ड के साथ सिल्वर की कीमतों में भी जरदस्त उछाल आया है। मंगलवार को 1 किलो चांदी 633 रुपए महंगी होकर 1,00,400 प्रति किलो पर बिकी। सोमवार को चांदी के दाम 99,767 प्रति किलो थे। सराफ एक्सपर्ट की मानें तो सोने की कीमतें इस वर्ष 92 हजार रुपए के पार जा सकती हैं। 

18 मार्च को प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतें 

शहर   सिल्वर प्राइज रुपए/किलोग्राम गोल्ड प्राइज रुपए/10 ग्राम
दिल्ली   1,04,000 90,150
मुंबई   1,04,000 90,000
कोलकाता 1,04,000 90,000
चेन्नई   1,13,000 89,700
भोपाल   1,04,000 89,600
जयपुर    1,04,000 89,700
लखनऊ           1,04,000 89,700

यह भी पढ़ें: सोना 88,101 के हाई लेवल पर पहुंचा, चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल; 76 दिन में 15% बढ़े भाव

77 दिन में सोना 12,192 रुपए महंगा 
1 जनवरी 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमतें 76,162 रुपए थीं, जो बढ़कर 88,354 रुपए हो गई हैं। यानी पिछले 77 दिन में गोल्ड प्राइज 12,192 रुपए बढ़ा है। इसी प्रकार चांदी का भाव 86,017 रुपए प्रति किलो से 14.338 रुपए बढ़कर 1,00,400 रुपए हो गए। साल 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। इस वर्ष ढाई माह में उतनी ग्रोथ मिल गई। 

Similar News