Gold Silver Price: ऑल टाइम हाई छूने के बाद सोने में गिरावट, जानें गोल्ड-सिल्वर के लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price: सोने के दाम में लगातार उछाल के बाद अब करेक्शन दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में बुधवार को सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IMA) के मुताबिक आज (24 अप्रैल) को 24 कैरेट सोने की कीमत 94,970 प्रति दस ग्राम रही। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,056 प्रति दस ग्राम है। वहीं, चांदी की कीमत में मामूली उछाल देखा गया है।
बता दें कि वैश्विक बाजार में अब भी उथल-पुथल का दौर जारी है। यही वजह है कि सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। हालांकि अब भी निवेशकों के लिए गोल्ड पहली पसंद बना हुआ है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों तक सोने में तेजी बनी रह सकती है।
इसे भी पढ़ें: Gold ATM: इस देश में शुरू हुआ दुनिया का पहला गोल्ड एटीएम, सोने की शुद्धता जांचकर 30 मिनट में बैंक में जमा होंगे पैसे
वैश्विक बाजार का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। हाजिर सोना 1.49% की गिरावट के साथ $3,330.99 प्रति औंस पर रहा, जबकि मंगलवार को यह $3,500.33 के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। कमजोर ग्लोबल रुख और मुनाफावसूली का असर घरेलू बाजार पर भी साफ दिखा।
इस गिरावट से निवेशकों और खरीदारों के लिए सोने की खरीदारी का एक अच्छा मौका बन सकता है। वहीं चांदी की कीमत में हुई बढ़त से इसका आकर्षण भी बढ़ा है। हालांकि, बाजार के जानकारों का कहना है कि आगे भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए खरीदारी सोच-समझकर करें।
इसे भी पढ़ें: Sovereign Gold Bond: 8 साल से पहले बेच सकते हैं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड? जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा
देश के प्रमुख शहरो में गोल्ड के रेट (प्रति ग्राम)
शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट |
चेन्नई | ₹9,014 | ₹9,834 |
मुंबई | ₹9,014 | ₹9,834 |
दिल्ली | ₹9,029 | ₹9,849 |
कलकत्ता | ₹9,014 | ₹9,834 |
बेंगलुरु | ₹8,914 | ₹9,734 |
हैदराबाद | ₹9,014 | ₹9,834 |
अहमदाबाद | ₹9,019 | ₹9,839 |
इंदौर | ₹9,019 | ₹9,839 |
भोपाल | ₹9,019 | ₹9,839 |
जयपुर | ₹9,029 | ₹9,849 |
लखनऊ | ₹9,029 | ₹9,849 |
(कीर्ति)
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS