Gold Silver Price Today: सोने में बंपर उछाल, चांदी की कीमतें भी रिकॉर्ड हाई पर; जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेड बैंक के ब्याज दर स्थिर रखने का असर सोना-चांदी पर देखने को मिला। गुरुवार को भारत के ज्यादातर शहरों में सोना (Gold Rate) 1090 रुपए प्रति 10 ग्राम ऊपर खुलकर 63,040 रुपए पर पहुंच गया। जबकि बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड रेट 61,950 रुपए पर थे। आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,800 रु. है। यूएस फेडरल बैंक के ब्याज दरों के फैसले को लेकर बीते कुछ दिनों से गोल्ड-सिल्वर के रेट में नरमी चल रही थी।
बता दें कि गोल्ड ने 4 दिसंबर 2023 को 64,200 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी Gold Rate इस स्तर से 1160 रु. तक नीचे है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।
चांदी 2500 रु. बढ़कर ऑल टाइम हाई पर
आज सिल्वर के भाव (Silver Rate) 2500 रुपए बढ़कर 77,500 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। यह चांदी का अब तक का उच्चतम स्तर है। जबकि पिछले कारोबारी दिवस में भाव 75,000 रुपए था। इससे पहले कि चांदी ने 30 नवंबर को 76,934 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव
यूएस मार्केट में सोना करीब 55 डॉलर की बंपर तेजी के साथ 2051.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी 24.35 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।
कैरट के हिसाब से जानिए Gold की शुद्धता
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।
देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)
शहर | भाव (14 दिसंबर) | भाव (13 दिसंबर) | अंतर |
दिल्ली | 57,800 | 56,800 | (+1000) |
मुंबई | 57,650 | 56,650 | (+1000) |
चेन्नई | 58,200 | 57,000 | (+1200) |
कोलकाता | 57,650 | 56,650 | (+1000) |
हैदराबाद | 57,650 | 56,650 | (+1000) |
बेंगलुरु | 57,650 | 56,650 | (+1000) |
पुणे | 57,650 | 56,650 | (+1000) |
अहमदाबाद | 57,700 | 56,700 | (+1000) |
लखनऊ | 57,800 | 56,800 | (+1000) |
भोपाल | 57,700 | 56,700 | (+1000) |
इंदौर | 57,700 | 56,700 | (+1000) |
रायपुर | 58,530 | 57,530 | (+1000) |
बिलासपुर | 58,530 | 57,530 | (+1000) |
चंडीगढ़ | 57,800 | 56,800 | (+1000) |
जयपुर | 57,800 | 56,800 | (+1000) |
पटना | 57,700 | 56,700 | (+1000) |
(Note: Gold Rates 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम रुपए में)
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS