Gold Silver Price Today: आज सोने के भाव में नरमी, चांदी भी इतने रुपए टूटी

Gold Silver Price on 11 Dec 2023 indian City Rates

Gold Price Today: हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी के भाव (Sone Chandi ka bhav) में गिरावट देखने को मिली। सोमवार को सोना 820 रुपए प्रति 10 ग्राम नीचे खुलकर 61,595 के स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस में Gold 62,415 रु. के स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि गोल्ड ने 4 दिसंबर 2023 को अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। तब इसकी कीमतें 63 हजार के ऊपर पहुंच गई थीं। फिलहाल, सोना सबसे ऊपरी स्तर से 1686 रुपए टूट चुका है।

अगर चांदी की बात करें तो इसमें 2023 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। आज Silver Rate 71,688 रुपए प्रति किलो पर हैं। जबकि पिछले कारोबारी दिवस में भाव 73,711 रुपए था। बता दें कि चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 5246 रुपए नीचे आ चुकी है। चांदी ने 30 नवंबर को 76934 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था।

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के दामों में टूटन देखने को मिली है। यूएस मार्केट में गोल्ड 9.15 डॉलर की गिरावट के साथ 1998.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी 0.02 डॉलर नीचे 23.05 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Today's Gold Rate

शहर भाव रु. में (24 कैरेट)
दिल्ली 62,280
मुंबई 62,130
चेन्नई 62,730
कोलकाता 62,130
बेंगलुरु 62,130
हैदराबाद 62,130
पुणे 62,130
अहमदाबाद 62,180
लखनऊ 62,280
भोपाल 62,180
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story