Gold Price Today: सोना 66 हजार के पार, मार्च में एक भी दिन नहीं गिरा भाव; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today
X
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today: मार्च की शुरुआत से गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बंपर तेजी जारी है। सोने के दाम सोमवार को रिकॉर्ड स्तर 66,270 रुपए पर बने हैं। यह गोल्ड का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी का माहौल बना हुआ है। आज यानी सोमवार (10 मार्च) को देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 66,270 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 60,750 रु. है। मार्च महीने में अब तक सोने की कीमतों में 3440 रुपए की तेजी आई। बता दें कि सोना शनिवार को नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 100 रुपए फिसले
दिल्ली और मुंबई में सोमवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में मामूली गिरावट देखने को मिला। चांदी के दाम 100 रुपए लुढ़ककर 75,600 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बीते 4 दिनों में चांदी के दाम 1100 रुपए चढ़े हैं। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 79,100 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी रही। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना 0.55 डॉलर गिरकर 2185.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। यह 24.54 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (11 मार्च) भाव (10 मार्च) अंतर
दिल्ली 60,900 60,400 (+500)
मुंबई 60,750 60,250 (+500)
चेन्नई 61,500 61,050 (+450)
कोलकाता 60,750 60,250 (+500)
हैदराबाद 60,750 60,250 (+500)
बेंगलुरु 60,750 60,250 (+500)
पुणे 60,750 60,250 (+500)
अहमदाबाद 60,750 60,250 (+500)
लखनऊ 60,750 60,250 (+500)
भोपाल 60,750 60,250 (+500)
इंदौर 60,750 60,250 (+500)
रायपुर 60,750 60,250 (+500)
बिलासपुर 60,750 60,250 (+500)
चंडीगढ़ 60,750 60,250 (+500)
जयपुर 60,750 60,250 (+500)
पटना 60,750 60,250 (+500)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story