Gold Silver Price Today: इजरायल और हिजबुल्लाह संघर्ष के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। शुक्रवार (11 अक्टूबर) को गोल्ड 700 से 760 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 77,400 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 70,950 रु. है। बता दें कि गोल्ड कीमतें 4 अक्टूबर को एक बार फिर नए रिकॉर्ड हाई लेवल 77,670 रुपए पर पहुंच गई थीं।

नवरात्रि के दौरान सोने के भाव में तेजी देखी गई। अब दशहरे से पहले पिछले शुक्रवार को गोल्ड रेट 760 रु. उछल गया। दूसरी ओर, चांदी भी एक ही दिन में 2000 रुपए महंगी हो गई। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

नवरात्रि में निवेशकों की हुई चांदी 
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) शुक्रवार को 2 हजार रुपए उछलकर 96,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमतें 6 अक्टूबर को 97 हजार पर थी। नवरात्रि के दौरान पिछले 9 दिनों (3 से 11 अक्टूबर के बीच) में सिल्वर का भाव 1000 रुपए बढ़ा है। चांदी का ऑलटाइम हाई लेवल 97,000 रु. प्रति किलो है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,01,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इन शहरों में पहले भी चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बंपर उछाल देखने को मिला है। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 32.50 डॉलर की तेजी के साथ 2658.75 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है और यह 31.32 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (11 अक्टूबर) भाव (10 अक्टूबर) अंतर
 दिल्ली     71,100 70,400 (+700)
 मुंबई 70,950 70,250 (+700)
चेन्नई           70,950 70,250 (+700)
कोलकाता 70,950 70,250 (+700)
हैदराबाद                70,950 70,250 (+700)
बेंगलुरु             70,950 70,250 (+700)
पुणे          70,950 70,250 (+700)
अहमदाबाद 71,000 70,300 (+700)
लखनऊ           71,100 70,400 (+700)
भोपाल 71,000 70,300 (+700)
इंदौर 71,000 70,300 (+700)
रायपुर 70,950 70,250 (+700)
बिलासपुर           70,950 70,250 (+700)
चंडीगढ़            71,100 70,400 (+700)
जयपुर 71,100 70,400 (+700)
पटना 71,000 70,300 (+700)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।