Logo
सोना सबसे ऊपरी स्तर से 1906 रुपए टूट चुका है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन भी नरमी रही। मंगलवार को देश के ज्यादातर शहरों में सोना (Gold Price) 220 रुपए प्रति 10 ग्राम नीचे खुलकर 62,130 पर आ गया। जबकि सोमवार को गोल्ड की कीमतें 62,280 रुपए पर थीं। बता दें कि गोल्ड ने 4 दिसंबर 2023 को अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। तब Gold Rates 63 हजार के ऊपर पहुंच गए थे। फिलहाल, सोना सबसे ऊपरी स्तर से 1906 रुपए टूट चुका है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।

आज सिल्वर के रेट (Silver Price) 72,270 रुपए प्रति किलो पर हैं। जबकि पिछले कारोबारी दिवस में भाव 71,864 रुपए था। बता दें कि चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 4664 रुपए नीचे आ चुकी है। चांदी ने 30 नवंबर को 76,934 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था।

इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का भाव 
अमेरिकी सीपीआई डाटा से पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के दामों में स्थिरता दिख रही है। यूएस मार्केट में सोमवार के मुकाबले सोना 9.10 डॉलर की रिकवरी के साथ 2003.15 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी 0.21 डॉलर की रिकवरी के साथ 23.27 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

कैरट के हिसाब से जानिए Gold की शुद्धता
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate

शहर भाव (12 दिसंबर) भाव (11 दिसंबर) अंतर
दिल्ली     62,060 62,280 (-220)
मुंबई 61,910 62,130  (-220)
चेन्नई           62,400 62,730  (-330)
कोलकाता 61,910  62,130 (-220)
हैदराबाद                61,910 62,130 (-220)
बेंगलुरु             61,910 62,130 (-220)
पुणे          61,910 62,130   (-220)
अहमदाबाद 61,960  62,180   (-220)
लखनऊ           62,060 62,280  (-220)
भोपाल 61,960 62,180  (-220)
इंदौर 61,960  62,180  (-220)
रायपुर 60,510 60,930 (-420)
बिलासपुर           60,510 60,930   (-420)
चंडीगढ़            62,060 62,280  (-220)
जयपुर 62,060 62,280    (-220)
पटना 61,960 62,180  (-220)

(Gold Rates 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम रुपए में)

5379487