Gold Price Today: सोना की कीमतें ऑलटाइम हाई से नीचे आईं, चांदी में उछाल; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी का माहौल है। आज यानी मंगलवार (12 मार्च) को गोल्ड कीमतें मामूली रूप से कम हुईं। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 66,260 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 60,740 रु. है। मार्च महीने में अब तक सोने की कीमतों में 3430 रुपए की तेजी आई। बता दें कि सोना सोमवार को नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।
चांदी के दाम 500 रुपए उछले
दिल्ली और मुंबई में मंगलवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में उछाल देखने को मिला। चांदी के दाम 500 रुपए चढ़कर 76,100 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बीते 5 दिनों में चांदी के दाम 1600 रुपए चढ़े हैं। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 79,500 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी रही। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना 8.10 डॉलर गिरकर 2180.95 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी नरमी देखने को मिली। यह 24.62 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।
देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)
शहर | भाव (12 मार्च) | भाव (11 मार्च) | अंतर |
दिल्ली | 60,890 | 60,900 | (-10) |
मुंबई | 60,740 | 60,750 | (-10) |
चेन्नई | 61,490 | 61,500 | (-10) |
कोलकाता | 60,740 | 60,750 | (-10) |
हैदराबाद | 60,740 | 60,750 | (-10) |
बेंगलुरु | 60,740 | 60,750 | (-10) |
पुणे | 60,740 | 60,750 | (-10) |
अहमदाबाद | 60,740 | 60,750 | (-10) |
लखनऊ | 60,740 | 60,750 | (-10) |
भोपाल | 60,740 | 60,750 | (-10) |
इंदौर | 60,740 | 60,750 | (-10) |
रायपुर | 60,740 | 60,750 | (-10) |
बिलासपुर | 60,740 | 60,750 | (-10) |
चंडीगढ़ | 60,740 | 60,750 | (-10) |
जयपुर | 60,740 | 60,750 | (-10) |
पटना | 60,740 | 60,750 | (-10) |
जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS