Gold Price Today: छोटी होली से पहले ₹400 सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी सुस्ती; देखें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today: छोटी होली से पहले सोने-चांदी के कारोबार में गिरावट देखने को मिली। बुधवार, 12 मार्च को 10 ग्राम सोने की कीमत में 400 रुपए तक की गिरावट देखी गईं है।;

Update: 2025-03-12 06:22 GMT
Gold Silver Price Today 12 March 2025 latest updates sone Chandi ka rate in Bhopal Delhi mumbai
होली से पहले सोना हुआ सस्ता, चांदी भी दिखींं सुस्ती।
  • whatsapp icon

Gold Price Today (12 March): छोटी होली से ठीक एक दिन पहले सोने-चांदी के वायदा कारोबार में गिरावट देखने को मिली। बुधवार 12 मार्च को 10 ग्राम सोने की कीमत में 400 रुपए तक की गिरावट देखी गईं है। देश के अधिकांश शहरों में बुधवार (12 मार्च) को 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 87,400 रु. प्रति 10 ग्राम है, जो ₹400 की गिरावट को दर्शाता है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹80,200 के ऊपर प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसी अवधि में सिल्वर के भाव (Silver Rate) की कीमतों में 1000 रुपए की गिरावट हुई और सिल्वर 98,900 से गिरकर 97,900 रुपए पर आ गई। देखें आज 12 मार्च के सोने-चांदी के दाम।  

ये भी पढ़े-ः Gold Price Today: सोने के दामों में आई तेजी, चांदी में दिखीं मामूली गिरावट; देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

दिल्ली में सोने का भाव

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 80,340 रुपए प्रति 10 ग्राम    
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 87,630 रुपए प्रति 10 ग्राम

चेन्नई में सोने का दाम

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 80,190 रुपए प्रति 10 ग्राम    
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 87,480 रुपए प्रति 10 ग्राम

मुंबई में सोने का दाम    

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 80,190  रुपए प्रति 10 ग्राम    
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 87,480 रुपए प्रति 10 ग्राम

कोलकाता में सोने के दाम 

  1. सोने का भाव (22 कैरेट): 80,190 रुपए प्रति 10 ग्राम    
  2. सोने का भाव (24 कैरेट): 87,480 रुपए प्रति 10 ग्राम

भोपाल में सोने के दाम

  1. सोने का भाव (22 कैरेट):  80,270 रुपए प्रति 10 ग्राम    
  2. सोने का भाव (24 कैरेट):   87,560 रुपए प्रति 10 ग्राम

चांदी का रेट 
12 मार्च को देश में चांदी के दाम 97,900 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। चांदी के आज के दाम में कल की तुलना में करीब 1000 रुपए की गिरावट आई है। कल मंगलवार (11 मार्च) को चांदी की कीमत 98,900 रुपए थी।

सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों? 
सोने और चांदी के दाम वैश्विक मांग, करेंसी एक्सचेंज दर, ब्याज दरों, और सरकारी नियमों से प्रभावित होते हैं। वर्तमान में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही हैं। इसका मुख्य कारण निवेशकों में सतर्कता और वैश्विक आर्थिक हालात में संभावित बदलाव है। इसके अलावा, अमेरिका में टैक्स नीतियों में बदलाव और रोजगार से जुड़े आंकड़ों के कारण अनिश्चित बनी हुई है। इससे निवेशक सोने की जगह अन्य चीजों में निवेश के बारें में सोच रहे हैं।  

Similar News