Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी है। बुधवार को भारत के ज्यादातर शहरों में सोना (Gold Rate) 110 रुपए प्रति 10 ग्राम नीचे खुलकर 61,800 पर आ गया। जबकि मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड रेट 61,910 रुपए पर थे। आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 56,650 रु. है। अमेरिकी फेडरल बैंक के ब्याज दरों के फैसले पर सभी की नजर है। इसी वजह से दुनियाभर में गोल्ड-सिल्वर के रेट में नरमी देखने को मिल रही है।
बता दें कि गोल्ड ने 4 दिसंबर 2023 को 64,200 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था। तब से Gold Rate 2400 रु. तक टूट चुके हैं। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।
चांदी के दाम भी नीचे आए
आज सिल्वर के भाव (Silver Rate) 75,000 रुपए प्रति किलो पर हैं। जबकि पिछले कारोबारी दिवस में भाव 75,700 रुपए था। बता दें कि चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 1934 रुपए नीचे आ चुकी है। चांदी ने 30 नवंबर को 76,934 रु. का ऑलटाइम हाई बनाया था।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव
यूएस मार्केट में सोना मामूली बढ़त के साथ 1995 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी 22.95 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।
कैरट के हिसाब से जानिए Gold की शुद्धता
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।
देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)
शहर | भाव (13 दिसंबर) | भाव (12 दिसंबर) | अंतर |
दिल्ली | 56,800 | 56,900 | (-100) |
मुंबई | 56,650 | 56,750 | (-100) |
चेन्नई | 57,000 | 57,200 | (-200) |
कोलकाता | 56,650 | 56,750 | (-100) |
हैदराबाद | 56,650 | 56,750 | (-100) |
बेंगलुरु | 56,650 | 56,750 | (-100) |
पुणे | 56,650 | 56,750 | (-100) |
अहमदाबाद | 56,650 | 56,750 | (-100) |
लखनऊ | 56,800 | 56,900 | (-100) |
भोपाल | 56,700 | 56,800 | (-100) |
इंदौर | 56,700 | 56,800 | (-100) |
रायपुर | 57,530 | 57,630 | (-100) |
बिलासपुर | 57,530 | 57,630 | (-100) |
चंडीगढ़ | 56,800 | 56,900 | (-100) |
जयपुर | 56,800 | 56,900 | (-100) |
पटना | 56,700 | 56,800 | (-100) |
(Note: Gold Rates 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम रुपए में)
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS