Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में जंग के हालात के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देने को मिल रहा है। सोमवार (14 अक्टूबर) को गोल्ड 50 रुपए सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 77,620 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 71,150 रु. है। बता दें कि गोल्ड कीमतें 12 अक्टूबर को एक बार फिर नए रिकॉर्ड हाई लेवल 77,670 रुपए पर पहुंच गई थीं। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी का भाव 4 दिन से 3000 उछला 
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) सोमवार को 97,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बरकरार है। चांदी की कीमतें पिछले 4 दिन (11 से 14 अक्टूबर के बीच) में 3 हजार रुपए चढ़ी हैं। चांदी अब अपने ऑलटाइम हाई लेवल पर है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,03,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इन शहरों में पहले भी चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिल रही है। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना करीब 2 डॉलर की तेजी के साथ 2678.15 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी मामूली उछाल आया और यह 31.68 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।