Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। बुधवार (15 मई) को गोल्ड 400 से 430 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 73,250 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 67,150 रु. है। बता दें कि सोना 19 अप्रैल को 74,340 रुपए के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतें 400 रुपए उछलीं
दिल्ली और मुंबई में बुधवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में बढ़त दर्ज की गई। चांदी के दाम 87,600 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। चांदी की कीमतें 6 से 10 मई के बीच 4700 रुपए उछली थीं। अभी चेन्नई और कोयंबटूर में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 91,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 4 डॉलर चढ़कर 2320.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें भी बढ़ी हैं। यह 27.45 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (15 मई) भाव (14 मई) अंतर
दिल्ली     67,300 66,900 (+400)
मुंबई 67,150 66,750 (+400)
चेन्नई           67,250 66,900 (+350)
कोलकाता 67,150 66,750 (+400)
हैदराबाद                67,150 66,750 (+400)
बेंगलुरु             67,150 66,750 (+400)
पुणे          67,150 66,750 (+400)
अहमदाबाद 67,200 66,800 (+400)
लखनऊ           67,300 66,900 (+400)
भोपाल 67,200 66,800 (+400)
इंदौर 67,200 66,800 (+400)
रायपुर 67,150 66,750 (+400)
बिलासपुर           67,150 66,750 (+400)
चंडीगढ़            67,300 66,900 (+400)
जयपुर 67,300 66,900 (+400)
पटना 67,200 66,800 (+400)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।