Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, सिल्वर में बंपर बढ़त जारी; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today
X
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today: मार्च की शुरुआत से सोना-चांदी के भाव में तेजी बनी हुई है। गोल्ड प्राइस 11 मार्च को रिकॉर्ड स्तर 66,270 रुपए पर पहुंच गए। यह गोल्ड का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ। आज यानी शनिवार (16 मार्च) को गोल्ड 10 रुपए सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 66,100 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 60,590 रु. है। मार्च महीने में अब तक सोने की कीमतें 3 हजार रुपए से ज्यादा चढ़ी हैं। बता दें कि सोना 11 मार्च, 2024 को नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतें 300 रुपए चढ़ीं
दिल्ली और मुंबई में शनिवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में उछाल नजर आया। चांदी के दाम 300 रुपए चढ़कर 77,300 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बीते 10 दिनों में चांदी 2800 रुपए महंगी हो चुकी है। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 80,300 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। शनिवार को कॉमैक्स पर सोना 8.10 डॉलर की गिरावट के साथ 2159.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी मामूली तेजी देखने को मिली। यह 25.40 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (16 मार्च) भाव (15 मार्च) अंतर
दिल्ली 60,740 60,750 (-10)
मुंबई 60,590 60,600 (-10)
चेन्नई 61,150 61,250 (-100)
कोलकाता 60,590 60,600 (-10)
हैदराबाद 60,590 60,600 (-10)
बेंगलुरु 60,590 60,600 (-10)
पुणे 60,590 60,600 (-10)
अहमदाबाद 60,640 60,650 (-10)
लखनऊ 60,740 60,750 (-10)
भोपाल 60,640 60,650 (-10)
इंदौर 60,640 60,650 (-10)
रायपुर 60,590 60,600 (-10)
बिलासपुर 60,590 60,600 (-10)
चंडीगढ़ 60,740 60,750 (-10)
जयपुर 60,740 60,750 (-10)
पटना 60,640 60,650 (-10)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story