Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। गुरुवार (16 मई) को गोल्ड 700 से 770 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 74,020 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 67,850 रु. है। बता दें कि सोना 19 अप्रैल को 74,340 रुपए के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतें 1500 रुपए उछलीं
दिल्ली और मुंबई में गुरुवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में बढ़त दर्ज की गई। चांदी के दाम 89,100 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। चांदी की कीमतें पिछले तीन दिनों में 2600 रुपए चढ़ी हैं। अभी चेन्नई और कोयंबटूर में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 92,500 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना 3 डॉलर चढ़कर 2332.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें भी बढ़ी हैं। यह 27.82 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (16 मई) भाव (15 मई) अंतर
दिल्ली     68,000 67,300 (+700)
मुंबई 67,850 67,150 (+700)
चेन्नई           67,950 67,250 (+700)
कोलकाता 67,850 67,150 (+700)
हैदराबाद                67,850 67,150 (+700)
बेंगलुरु             67,850 67,150 (+700)
पुणे          67,850 67,150 (+700)
अहमदाबाद 67,900 67,200 (+700)
लखनऊ           68,000 67,300 (+700)
भोपाल 67,900 67,200 (+700)
इंदौर 67,900 67,200 (+700)
रायपुर 67,850 67,150 (+700)
बिलासपुर           67,850 67,150 (+700)
चंडीगढ़            68,000 67,300 (+700)
जयपुर 68,000 67,300 (+700)
पटना 67,900 67,200 (+700)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।