Logo
Gold Silver Price Today: दशहरे के बाद सोना-चांदी के भाव में बड़ा अचानक बंपर तेजी नजर आई है। गोल्ड प्राइस 17 अक्टूबर को नए रिकॉर्ड स्तर 78,110 रुपए पर पहुंचा गया।

Gold Silver Price Today: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देने को मिला है। गुरुवार (17 अक्टूबर) को गोल्ड 200 से 220 रुपए महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 78,110 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 71,600 रु. है। सोना के दाम पिछले दो दिन में 710 रुपए तक बढ़ गए। बता दें कि गोल्ड कीमतें 17 अक्टूबर को एक बार फिर नए रिकॉर्ड हाई लेवल 78,110 रुपए पर हैं। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी 5 दिन से रिकॉर्ड हाई पर स्थिर   
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) पिछले 5 दिन से 97,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बरकरार है। चांदी की कीमतें ऑलटाइम हाई लेवल पर है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,03,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इन शहरों में पहले भी चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिल रही है। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना करीब 2 डॉलर की तेजी के साथ 2697.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी मामूली उछाल आया और यह 31.70 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (17 अक्टूबर) भाव (16 अक्टूबर) अंतर
 दिल्ली     71,750 71,550 (+200)
 मुंबई 71,600 71,400 (+200)
चेन्नई           71,600 71,400 (+200)
कोलकाता 71,600 71,400 (+200)
हैदराबाद                71,600 71,400 (+200)
बेंगलुरु             71,600 71,400 (+200)
पुणे          71,600 71,400 (+200)
अहमदाबाद 71,650 71,450 (+200)
लखनऊ           71,750 71,550 (+200)
भोपाल 71,650 71,450 (+200)
इंदौर 71,650 71,450 (+200)
रायपुर 71,600 71,400 (+200)
बिलासपुर           71,600 71,400 (+200)
चंडीगढ़            71,750 71,550 (+200)
जयपुर 71,750 71,550 (+200)
पटना 71,650 71,450 (+200)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487