Gold Price Today: हफ्तेभर में सोना-चांदी में गिरावट, गोल्ड रेट 1530 रु. टूटा; देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: दुनियाभर के बाजारों में सोना-चांदी का भाव हर दिन बदल रहा है। 31 अक्टूबर को गोल्ड रेट्स ऑलटाइम रिकॉर्ड हाई लेवल 81,330 रु. पर पहुंच गए थे।;

Update:2024-12-01 11:59 IST
Gold Price Today: 88,101 के हाई पर पहुंचा गोल्ड, चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल; 76 दिन में 15% बढ़े भाव।Gold and Silver Prices,Gold Rate Today 17 March 2025, sone chandi ka bhav
  • whatsapp icon

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा उतार-चढ़ाव नजर आया है। रविवार (1 दिसंबर) को भारत में गोल्ड-सिल्वर प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ। अभी देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 78,000 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 71,500 रुपए है। बता दें कि गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

वीकली रिपोर्ट (24 नवंबर से 1 दिसंबर)
सोना पिछले हफ्ते तीन दिनों में 2560 रुपए नीचे आया। लेकिन फिर दो दिन भाव में 1030 रुपए तेजी आई। इस लिहाल से पिछले रविवार (24 नवंबर) के मुकाबले गोल्ड प्राइस 1530 रुपए नीचे हैं। जबकि चांदी 92000 से 500 रुपए के नुकसान के साथ 91,500 रुपए प्रति किलो पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें... क्या होता है गोल्ड ETF? सालभर में दिया 19% तक रिटर्न; जानें इसमें कैसे करें निवेश?

चांदी की कीमतें आज भी स्थिर 
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) आज लगातार दूसरे दिन (रविवार) को कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले 29 नवंबर को चांदी में 2000 रुपए का उछाल आया था। अभी एक किलोग्राम चांदी के दाम 91,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर हैं। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। फिलहाल चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,00,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सर्वाधिक हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। रविवार को कॉमैक्स पर सोना 5 डॉलर चढ़कर 2684 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड कर रहा है। जबकि 30 अक्टूबर को सोना 2813 डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था। दूसरी ओर, चांदी उछाल के साथ 31.05 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है। चांदी भी 34.04 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बना चुकी है।

ये भी पढ़ें... सोना या शेयर 2024 में किससे चमकेगी किस्मत, पोर्टफोलियो में क्या रखना ज्यादा फायदेमंद

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (1 दिसंबर) भाव (30 नवंबर) अंतर
 दिल्ली     71,650 71,650 (00)
 मुंबई 71,500 71,500 (00)
चेन्नई           71,500 71,500 (00)
कोलकाता 71,500 71,500 (00)
हैदराबाद                71,500 71,500 (00)
बेंगलुरु             71,500 71,500 (00)
पुणे          71,500 71,500 (00)
अहमदाबाद 71,550 71,550 (00)
लखनऊ           71,650 71,650 (00)
भोपाल 71,550 71,550 (00)
इंदौर 71,550 71,550 (00)
रायपुर 71,500 71,500 (00)
बिलासपुर           71,500 71,500 (00)
चंडीगढ़            71,650 71,650 (00)
जयपुर 71,650 71,650 (00)
पटना 71,550 71,550 (00)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

Similar News