Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड हाई लेवल से नीचे आ रही हैं। मंगलवार (1 अक्टूबर) को गोल्ड 300 से 330 रुपए सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 76,910 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 70,500 रु. है। बता दें कि करीब 4 महीने बाद गोल्ड 27 सितंबर को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 77,450 रुपए पर पहुंचा। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी का भाव तीन दिन से स्थिर 
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) मंगलवार को 95,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर है। पिछले 26 और 27 सितंबर को इसमें 3200 रुपए की तेजी आई थी। चांदी का ऑलटाइम हाई लेवल 96,500 रु. प्रति किलो है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,01,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इसी साल इन शहरों में चांदी की कीमतें पहले भी 1 लाख रुपए के पार निकल चुकी हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़त आई है। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना 5.50 डॉलर चढ़कर 2664.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा गया और यह 31.66 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (1 अक्टूबर) भाव (30 सितंबर) अंतर
 दिल्ली     70,650 70,950 (-300)
 मुंबई 70,500 70,800 (-300)
चेन्नई           70,500 70,800 (-300)
कोलकाता 70,500 70,800 (-300)
हैदराबाद                70,500 70,800 (-300)
बेंगलुरु             70,650 70,950 (-300)
पुणे          70,500 70,800 (-300)
अहमदाबाद 70,650 70,950 (-300)
लखनऊ           70,500 70,800 (-300)
भोपाल 70,500 70,800 (-300)
इंदौर 70,500 70,800 (-300)
रायपुर 70,500 70,800 (-300)
बिलासपुर           70,500 70,800 (-300)
चंडीगढ़            70,500 70,800 (-300)
जयपुर 70,650 70,950 (-300)
पटना 70,650 70,950 (-300)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।