Logo
Gold Silver Price Today: गोल्ड कीमतों में उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है। 28 दिसंबर 2023 को सोना 64,250 रु. और चांदी 80 हजार रु. से ऊपर सर्वोच्च स्तर पर थी।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी का रुख है। आज यानी शनिवार (2 मार्च) को सोना 850 से 930 रुपए महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 64,090 रु. प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 58,750 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 160 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। दूसरी ओर, चांदी ने दोबारा 75 हजार रुपए का स्तर हासिल कर लिया है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी में 3 दिन से बढ़त का दौर जारी
दिल्ली और मुंबई में शनिवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में तेजी रही। चांदी के दाम 500 रुपए चढ़कर 75,000 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बीते 3 दिनों में चांदी की कीमतें 1100 रुपए प्रति KG तक ऊपर पहुंचीं हैं। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 77,000 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में थोड़ी बहुत तेजी नजर आई। शनिवार को कॉमैक्स पर सोना 0.30 डॉलर चढ़कर 2054.65 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी बढ़त है। यह 22.96 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (2 मार्च) भाव (1 मार्च) अंतर
दिल्ली     58,900 58,050 (+850)
मुंबई 58,750 57,900 (+850)
चेन्नई           59,400 58,400 (+1000)
कोलकाता 58,750 57,900 (+850)
हैदराबाद                58,750 57,900 (+850)
बेंगलुरु             58,750 57,900 (+850)
पुणे          58,750 57,900 (+850)
अहमदाबाद 58,800 57,950 (+850)
लखनऊ           58,900 58,050 (+850)
भोपाल 58,800 57,950 (+850)
इंदौर 58,800 57,950 (+850)
रायपुर 58,750 57,900 (+850)
बिलासपुर           58,750 57,900 (+850)
चंडीगढ़            58,900 58,050 (+850)
जयपुर 58,900 58,050 (+850)
पटना 58,800 57,950 (+850)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487