Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार (20 मई) को गोल्ड 500 से 540 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 75,160 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 68,900 रु. है। बता दें कि सोना अब 19 अप्रैल के पुराने रिकॉर्ड हाई लेवल को पार कर चुका है। अभी कीमतें ऑलटाइम हाई हैं। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल 
दिल्ली और मुंबई में सोमवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में प्रति किलोग्राम 3500 रुपए की बढ़त दर्ज की गई। चांदी के दाम 96,500 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। चांदी की कीमतें पिछले तीन दिनों में 2600 रुपए चढ़ी हैं। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 10,1000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला। सोमवार को कॉमैक्स पर सोना 3 डॉलर चढ़कर 2341.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें ऊपर गई हैं और यह 28.75 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (20 मई) भाव (19 मई) अंतर
 दिल्ली     69,050 68,550 (+500)
 मुंबई 68,900 68,400 (+500)
चेन्नई           69,000 68,500 (+500)
कोलकाता 68,900 68,400 (+500)
हैदराबाद                68,900 68,400 (+500)
बेंगलुरु             68,900 68,400 (+500)
पुणे          68,900 68,400 (+500)
अहमदाबाद 68,900 68,400 (+500)
लखनऊ           68,900 68,400 (+500)
भोपाल 68,900 68,400 (+500)
इंदौर 68,900 68,400 (+500)
रायपुर 68,900 68,400 (+500)
बिलासपुर           68,900 68,400 (+500)
चंडीगढ़            68,900 68,400 (+500)
जयपुर 68,900 68,400 (+500)
पटना 68,900 68,400 (+500)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।