Gold Price Today: सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, रिकॉर्ड हाई लेवल से नीचे आईं कीमतें; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today
X
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today: मई में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। गोल्ड प्राइस 20 मई को नए रिकॉर्ड स्तर 75,160 रुपए पर पहुंच गए। यह सोने का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार (21 मई) को गोल्ड 600 से 650 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 74,150 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 68,300 रु. है। बता दें कि गोल्ड 20 मई को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 75,160 पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 1900 रुपए लुढ़के
दिल्ली और मुंबई में मंगलवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में प्रति किलोग्राम 1900 रुपए की गिरावट आई। चांदी के दाम ऑलटाइम हाई 96,500 रु. प्रति किलो से टूटकर 94,600 पर आ गए। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 99,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। सोमवार को इन शहरों में चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार पहुंच गई थीं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला। मंगलवार को कॉमैक्स पर सोना 2 डॉलर लुढ़ककर 2339.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें भी नीचे आई हैं और यह 27.25 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (21 मई) भाव (20 मई) अंतर
दिल्ली 68,450 69,050 (-600)
मुंबई 68,300 68,900 (-600)
चेन्नई 68,600 69,000 (-400)
कोलकाता 68,300 68,900 (-600)
हैदराबाद 68,300 68,900 (-600)
बेंगलुरु 68,300 68,900 (-600)
पुणे 68,300 68,900 (-600)
अहमदाबाद 68,350 68,950 (-600)
लखनऊ 68,450 69,050 (-600)
भोपाल 68,350 68,950 (-600)
इंदौर 68,350 68,950 (-600)
रायपुर 68,300 68,900 (-600)
बिलासपुर 68,300 68,900 (-600)
चंडीगढ़ 68,450 69,050 (-600)
जयपुर 68,450 69,050 (-600)
पटना 68,350 68,950 (-600)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story