Gold Price Today: सोना-चांदी खरीदने का गोल्डन चांस, 5 दिन में सिल्वर रेट 2000 रुपए गिरे; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। आज यानी शुक्रवार (23 फरवरी) को भारत के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) गिरकर 62,730 रु. प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 57,500 रु. है। बता दें कि 28 दिसंबर को गोल्ड की कीमतें ऑलटाइम हाई 64,250 रु. पर थीं। यहां से कीमतें 1520 रुपए तक नीचे गिर चुकी हैं। ऐसे में आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जरूर जान लीजिए।
चांदी के दाम 500 रुपए नीचे आए
दिल्ली और मुंबई में शुक्रवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में बड़ी गिरावट आई। चांदी के दाम 500 रुपए लुढ़ककर 74,500 रु. प्रति किलो पर पहुंच गए। बीते 5 दिनों में चांदी की कीमतें 2000 रुपए प्रति KG तक गिरी हैं। अभी चेन्नई में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 76,000 रु. पर है। यहां चांदी के दाम देशभर में सबसे ज्यादा हैं।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बड़ा अंतर देखने को नहीं मिला है। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 1.05 डॉलर बढ़कर 2031.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। यह 22.75 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।
देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)
शहर | भाव (23 फरवरी) | भाव (22 फरवरी) | अंतर |
दिल्ली | 57,650 | 57,750 | (-100) |
मुंबई | 57,500 | 57,600 | (-100) |
चेन्नई | 58,000 | 58,100 | (-100) |
कोलकाता | 57,500 | 57,600 | (-100) |
हैदराबाद | 57,500 | 57,600 | (-100) |
बेंगलुरु | 57,500 | 57,600 | (-100) |
पुणे | 57,500 | 57,600 | (-100) |
अहमदाबाद | 57,550 | 57,650 | (-100) |
लखनऊ | 57,650 | 57,750 | (-100) |
भोपाल | 57,550 | 57,650 | (-100) |
इंदौर | 57,550 | 57,650 | (-100) |
रायपुर | 57,500 | 57,600 | (-100) |
बिलासपुर | 57,500 | 57,600 | (-100) |
चंडीगढ़ | 57,650 | 57,750 | (-100) |
जयपुर | 57,650 | 57,750 | (-100) |
पटना | 57,550 | 57,650 | (-100) |
जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS