Logo
Gold Silver Price Today: त्योहार सीजन में सोना-चांदी की मांग बढ़ी है। गोल्ड-सिल्वर रेट लगातार 8 दिन की बढ़त के साथ ऑलटाइम हाई के आसपास हैं। सोने का भाव 23 अक्टूबर को नए रिकॉर्ड स्तर 80,070 रुपए पर पहुंचा गया।

Gold Silver Price Today: त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में सोना-चांदी की मांग बढ़ी है। लेकिन आज गुरु-पुष्य नक्षत्र के मौके पर कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। जिसके चलते गुरुवार (24 अक्टूबर) को गोल्ड 550 से 600 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 79,470 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,850 रु. है। गोल्ड रेट 23 अक्टूबर को नए रिकॉर्ड स्तर 80,070 रुपए पर पहुंचा था। इस साल अब तक सोना 14,710 रुपए तक महंगा हुआ। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी का भाव 2000 रुपए लुढ़का 
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में पिछले 8 दिनों में 7100 रुपए की तेजी आई थी। लेकिन गुरुवार को चांदी की कीमतें 2000 रुपए लुढ़क गईं, आज सिल्वर रेट 1,02,000 रुपए प्रति किलोग्राम है। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी 1.04 लाख रुपए के रिकॉर्ड हाई लेवल पर थी। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,10,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में तेजी देखी गई है। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना 10.70 डॉलर की बढ़त के साथ 2740 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। यहां एक दिन पहले 23 अक्टूबर को सोना 2772 डॉलर के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी उछाल आया और यह 34.08 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है। चांदी ने भी एक दिन पहले 35.10 डॉलर का रिकॉर्ड हाई छुआ था।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (24 अक्टूबर) भाव (23 अक्टूबर) अंतर
 दिल्ली     73,000 73,550 (-550)
 मुंबई 72,850 73,400 (-550)
चेन्नई           72,850 73,400 (-550)
कोलकाता 72,850 73,400 (-550)
हैदराबाद                72,850 73,400 (-550)
बेंगलुरु             72,850 73,400 (-550)
पुणे          72,850 73,400 (-550)
अहमदाबाद 72,900 73,450 (-550)
लखनऊ           73,000 73,550 (-550)
भोपाल 72,900 73,450 (-550)
इंदौर 72,900 73,450 (-550)
रायपुर 72,850 73,400 (-550)
बिलासपुर           72,850 73,400 (-550)
चंडीगढ़            73,000 73,550 (-550)
जयपुर 73,000 73,550 (-550)
पटना 72,900 73,450 (-550)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487