Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर, गोल्ड 6 दिन में 2570 रुपए महंगा; देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: पितृपक्ष यानी कड़वे दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में बंपर तेजी दर्ज की गई है। गोल्ड प्राइस 25 सितंबर को नए रिकॉर्ड स्तर 77,020 रुपए पर पहुंचा गया।;

Update:2024-09-25 11:25 IST
Gold Price TodayGold Price Today
  • whatsapp icon

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है। बुधवार को गोल्ड 600 से 660 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 77,020 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 70,600 रु. है। सोने की कीमतें 20 सितंबर से लेकर अब तक पिछले 6 दिनों में 2570 रुपए चढ़ चुकी हैं। बता दें कि 4 महीने बाद गोल्ड आज (25 सितंबर को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 77,020 रुपए पर पहुंचा है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के भाव में मामूली गिरावट
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) बुधवार को 92,800 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए। पिछले हफ्ते इसमें 2000 रुपए की तेजी आई थी। लेकिन दो दिनों में भाव 200 गिरा है। चांदी का ऑलटाइम हाई लेवल 96,500 रु. प्रति किलो है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,01,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इसी साल इन शहरों में चांदी की कीमतें पहले भी 1 लाख रुपए के पार निकल चुकी हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में बढ़त देखने को मिली। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 6.55 डॉलर चढ़कर 2683.35 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतें भी थोड़ी नीचे आई हैं और यह 32.20 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (25 सितंबर) भाव (24 सितंबर) अंतर
 दिल्ली     70,750 70,150 (+600)
 मुंबई 70,600 70,000 (+600)
चेन्नई           70,600 70,000 (+600)
कोलकाता 70,600 70,000 (+600)
हैदराबाद                70,600 70,000 (+600)
बेंगलुरु             70,600 70,000 (+600)
पुणे          70,600 70,000 (+600)
अहमदाबाद 70,750 70,150 (+600)
लखनऊ           70,750 70,150 (+600)
भोपाल 70,750 70,150 (+600)
इंदौर 70,750 70,150 (+600)
रायपुर 70,600 70,000 (+600)
बिलासपुर           70,600 70,000 (+600)
चंडीगढ़            70,600 70,000 (+600)
जयपुर 70,600 70,000 (+600)
पटना 70,600 70,000 (+600)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है। 

Similar News