Gold Price Today: सोने-चांदी के भाव में बंपर तेजी, 3 दिन में चांदी 6200 रु. चढ़ी; यहां देखें अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। बुधवार (29 मई) को सोना 250 से 270 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 73,200 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 67,100 रु. है। बता दें कि गोल्ड 20 मई को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 75,160 पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।
चांदी 1200 रुपए महंगी हुई
दिल्ली और मुंबई में बुधवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में प्रति किलोग्राम 1200 रुपए की तेजी आई। चांदी के दाम 97,700 रु. प्रति किलो पर आ गए। लगातार तीसरे दिन चांदी की कीमतों में बंपर उछाल देखा गया है। मंगलवार को कीमतें 3500 रुपए बढ़ी थीं। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल जैसे कुछ शहरों में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 10,2200 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।
ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला। बुधवार को कॉमैक्स पर सोना 3 डॉलर बढ़कर 2361.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी है और यह 31.35 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।
देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)
| शहर | भाव (29 मई) | भाव (28 मई) | अंतर |
| दिल्ली | 67,250 | 67,000 | (+250) |
| मुंबई | 67,100 | 66,850 | (+250) |
| चेन्नई | 67,450 | 67,200 | (+250) |
| कोलकाता | 67,100 | 66,850 | (+250) |
| हैदराबाद | 67,100 | 66,850 | (+250) |
| बेंगलुरु | 67,100 | 66,850 | (+250) |
| पुणे | 67,100 | 66,850 | (+250) |
| अहमदाबाद | 67,150 | 66,900 | (+250) |
| लखनऊ | 67,250 | 67,000 | (+250) |
| भोपाल | 67,150 | 66,900 | (+250) |
| इंदौर | 67,150 | 66,900 | (+250) |
| रायपुर | 67,100 | 66,850 | (+250) |
| बिलासपुर | 67,100 | 66,850 | (+250) |
| चंडीगढ़ | 67,250 | 67,000 | (+250) |
| जयपुर | 67,250 | 67,000 | (+250) |
| पटना | 66,150 | 66,900 | (+250) |
जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।
