Logo
Gold Silver Price Today: मई महीने में सोना-चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। गोल्ड प्राइस 20 मई को नए रिकॉर्ड स्तर 75,160 रुपए थे। यह सोने का ऑलटाइम हाई लेवल है।

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल-चढ़ाव बना है। गुरुवार (30 मई) को सोना 400 से 440 रुपए तक सस्ता हुआ। देश के अधिकांश शहरों में सोने का भाव (Gold Rate) 72,760 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 66,700 रु. है। बता दें कि गोल्ड 20 मई को नए रिकॉर्ड हाई लेवल 75,160 पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी के दाम 1200 रुपए नीचे आए 
दिल्ली और मुंबई में गुरुवार को सिल्वर के भाव (Silver Rate) में प्रति किलोग्राम 1200 रुपए की गिरावट आई। चांदी के दाम 96,500 रु. प्रति किलो पर आ गए। इससे पहले लगातार तीन दिन तक चांदी की कीमतों में बंपर उछाल देखा गया। बुधवार को कीमतें 1200 रुपए बढ़ी थीं। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल जैसे कुछ शहरों में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 10,1000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। 

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में उछाल देखने को मिला। गुरुवार को कॉमैक्स पर सोना 2 डॉलर टूटकर 2358.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी तेजी है और यह 30.15 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है।

देश के बड़े शहरों में Gold Rate (22 कैरेट)

शहर भाव (30 मई) भाव (29 मई) अंतर
 दिल्ली     66,850 67,250 (-400)
 मुंबई 66,700 67,100 (-400)
चेन्नई           67,300 67,750 (-450)
कोलकाता 66,700 67,100 (-400)
हैदराबाद                66,700 67,100 (-400)
बेंगलुरु             66,700 67,100 (-400)
पुणे          66,700 67,100 (-400)
अहमदाबाद 66,750 67,150 (-400)
लखनऊ           66,850 67,250 (-400)
भोपाल 66,750 67,150 (-400)
इंदौर 66,750 67,150 (-400)
रायपुर 66,700 67,100 (-400)
बिलासपुर           66,700 67,100 (-400)
चंडीगढ़            66,850 67,250 (-400)
जयपुर 66,850 67,250 (-400)
पटना 66,750 67,150 (-400)

जानिए Gold की शुद्धता के मानक
गोल्ड प्राइज से पहले 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच अंतर जानना जरूरी है। 24 कैरट बिना किसी मिलावट के 100% शुद्ध सोना होता है। वहीं, 22 कैरट में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाए जाते हैं। इसमें 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।

5379487